विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

असम से पकड़ा गया बर्धमान विस्फोट का आरोपी शाहनूर आलम

By Sudhir JhaEdited By:
Published: Sat, 06 Dec 2014 10:47 AM (GMT+05:30)Updated: Sat, 06 Dec 2014 01:51 PM (GMT+05:30)

पश्चिम बंगाल के बर्धमान में हुए विस्फोट मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) को एक और बड़ी सफलता मिली है। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के बर्धमान में हुए विस्फोट मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) को एक और बड़ी सफलता मिली है। एनआइए ने संदिग्ध आतंकी शाहनूर आलम को असम के नलबाड़ी जिले से गिरफ्तार कर लिया। एनआइए ने पिछले महीने आलम की पत्नी को गिरफ्तार किया था।

गौरतलब है कि आलम विस्फोट के समय से ही फरार था। कहा जाता है कि आलम ने ही आतंकवादी समूह जमात-उल-मुजाहिदीन के भारतीय मोड्यूल के लिए धन की व्यवस्था की थी। जब से बर्धमान विस्फोट में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ और कॉल रिकॉर्ड में उसका नाम सामने आया था एनआइए आलम की तलाश में थी।

सूत्रों के मुताबिक एनआइए, असम पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के साथ उन क्षेत्रों में आलम की तलाश कर रही थी जहां वह छिपा हो सकता था। उसे नलबाड़ी जिले से गिरफ्तार किया गया। आलम उर्फ डॉक्टर असम के बारपेटा जिले के चताला गांव का रहने वाला है। एनआइए ने उसके बारे में सूचना देने वाले को 5 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा कर रखी थी।

पढ़ेंः बर्धमान विस्फोट कांड की जांच से बांग्लादेश सतर्क

पढ़ेंः बर्धमान विस्फोट के मास्टरमाइंड की पत्नी ढाका में गिरफ्तार