विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ओपीनियन पोल का स्टिंग, पैसों के लिए बदलते हैं नतीजे

By Edited By:
Published: Wed, 26 Feb 2014 05:26 AM (IST)Updated: Wed, 26 Feb 2014 07:52 AM (IST)

आम चुनाव के नजदीक आते ही ओपीनियन पोल की बौछार हो रही है। आए दिन विभिन्न चैनलों पर दिखाए जा ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। आम चुनाव के नजदीक आते ही ओपीनियन पोल की बौछार हो रही है। आए दिन विभिन्न चैनलों पर दिखाए जा रहे इन ओपीनियन पोल की विश्वसनीयता पर एक टीवी चैनल के स्टिंग ऑपरेशन ने सवाल खड़े कर दिए हैं। चैनल का दावा है कि सर्वे करने वाली कंपनियां पैसों के लिए नतीजों में उलटफेर करती हैं।

समाचार चैनल ने दावा किया कि स्टिंग ऑपरेशन ने सर्वे करने वाली 11 एजेंसियों का पर्दाफाश किया है। चैनल का कहना है कि यह ऑपरेशन मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से किया गया है। इसका पूरा विवरण चुनाव आयोग को उपलब्ध कराया जाएगा। चैनल ने किसी राजनीतिक दल या खास सर्वे के बारे में जिक्र नहीं किया। न्यूज एक्सप्रेस चैनल पर दिखाए गए स्टिंग ऑपरेशन के बाद इंडिया टुडे ग्रुप ने उसके लिए किए गए सी-वोटर के सभी ओपीनियन पोल को निलंबित कर दिया है।

देश में मोदी की लहर से इन्कार नहीं किया जा सकता: केजरीवाल