विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देश में मोदी की लहर से इन्कार नहीं किया जा सकता: केजरीवाल

By Edited By:
Published: Tue, 25 Feb 2014 01:21 PM (IST)Updated: Tue, 25 Feb 2014 02:18 PM (IST)

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी [आप] के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने माना है कि देश ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी [आप] के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने माना है कि देश में होने वाले आगामी चुनाव में भाजपा के पीएम प्रत्याशी नरेंद्र मोदी की लहर है। उनके इस बयान को कई तरह से जोड़कर देखा जा रहा है। उनके इस बयान कहीं न कहीं भाजपा को जरूर संतोष हुआ होगा। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा में कुछ अच्छे लोग हैं, लेकिन इन्हें 'आप' में शामिल हो जाना चाहिए।

एक अखबार को दिए इंटरव्यू में उन्होंने जहां गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के भावी पीएम बनने की ओर इशारा किया वहीं इसके जरिए अंबानी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि रिलायंस कंपनी के मालिक मुकेश अंबानी कांग्रेस हो या भाजपा दोनों ही पार्टियों को अपनी जेब में रखते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी हों या राहुल, दोनों मुकेश अंबानी के मुखौटे हैं। केजरीवाल ने कहा कि मुकेश अंबानी जैसे लोग देश को चला रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने अपने सीएम बनने और इस पद से इस्तीफा देने पर भी सफाई दी। उन्होंने कहा कि वह इससे अधिक कुछ और नहीं कर सकते थे। बातों बातों में उन्होंने अपने को भगोड़ा कहलवाने से इंकार किया। हालांकि इस इंटरव्यू के दौरान उन्होंने लोकसभा चुनाव में अपने को उम्मीद्वार बनाने के सवाल के जवाब का गोलमोल ही जवाब दिया।

उन्होंने सिर्फ इतना ही कहा कि यह तो सिर्फ वक्त बताएगा। मोदी के सामने चुनाव में उतरने के सवाल को भी उन्होंने टाल दिया। केजरीवाल ने कहा कि वह राजनीति करने नहीं आए हैं सिर्फ देश को बचाने आए हैं।

केजरीवाल के खिलाफ दर्ज हो धोखाधड़ी का केस

भाजपा की रैली में पैसा बांटकर जुटाई जाती है भीड़: योगेंद्र यादव

केजरीवाल के कहने से रद नहीं हो सकता रिलायंस का अनुबंध

मोदी के बाद केजरीवाल का राहुल को पत्र, अंबानी पर पूछे सवाल