विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारत-अॉस्ट्रेलिया के बीच अातंकवाद सहित छह समझौतों पर हुए हस्ताक्षर

By Gunateet OjhaEdited By:
Published: Mon, 10 Apr 2017 08:28 AM (IST)Updated: Mon, 10 Apr 2017 02:38 PM (IST)

पीएम मोदी ने कहा कि अॉस्ट्रेलियाई पीएम की अगुवाई में दोनों देशों के रिश्तों ने नई ऊंचाइयों को छुआ है।

भारत-अॉस्ट्रेलिया के बीच अातंकवाद सहित छह समझौतों पर हुए हस्ताक्षर
भारत-अॉस्ट्रेलिया के बीच अातंकवाद सहित छह समझौतों पर हुए हस्ताक्षर

नई दिल्‍ली, जेएनएन। चार दिवसीय भारत दौरे पर आए अॉस्‍ट्रेलिया के प्रधानमंत्री मैल्‍कम टर्नबुल और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साझा बयान जारी किया। इस दौरान दोनों देशों के बीच छह समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि अॉस्ट्रेलियाई पीएम की अगुवाई में दोनों देशों के रिश्तों ने नई ऊंचाइयों को छुआ है। ऑस्ट्रेलिया में लगभग 5 लाख भारतीय रहते हैं, यहां के त्यौहार वहां मनाए जाते हैं। शांति, सौहार्द और संतुलन के लिए हमें सहयोग की भावना से आगे बढ़ना होगा।

 हमें आतंकवाद और साइबर सिक्यॉरिटी के लिए विश्व स्तर पर नए तरीके से सहयोग की भावना से विचार करना होगा। शिक्षा के क्षेत्र में दोनों देशों के संबंध और आगे बढ़ेंगे। हम विज्ञान और प्रौद्योगिकी के मामले में मिलकर काम करने वाले हैं। हमने शिक्षा और शोध के मामले में एक दूसरे को आगे बढ़ाने का काम किया है। हमने मिलकर रीसर्च सेंटर बनाने का समझौता किया है।

इससे पहले अॉस्ट्रेलियाई पीएम का राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया गया। स्वागत समारोह के दौरान टर्नबुल ने कहा कि नरेंद्र मोदी भारत को तरक्की और विकास के असाधारण रास्ते पर ले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत की उपलब्धियां पूरे विश्व के लिए प्रेरणा हैं। हम भारत के और करीब आकर काम करने की कोशिश करेंगे। 

टर्नबुल ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मुलाकात की। 

बताते चलें कि टर्नबुल पहली बार भारत आए हैं। इससे पहले अंतालया में वर्ष 2015 के दौरान जी 20 सम्‍मेलन से इतर वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पहले भी मिल चुके हैं। होंगझु में भी दोनों नेताओं की मुलाकात पिछले वर्ष हुई थी। अपनी इस यात्रा के दौरान टर्नबुल मुंबई भी जाएंगे और कुछ कार्यक्रमों में हिस्‍सा लेंगे।

यह भी पढ़ेंः पीएम से मिले सीएम योगी, बुंदेलखंड-पूर्वांचल के विकास के लिए मांगी मदद

यह भी पढ़ेंः संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा- गोहत्या के खिलाफ देशभर में बने एक कानून

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।