विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा- देशभर में गोहत्या के खिलाफ बने एक कानून

By Mohit TanwarEdited By:
Published: Sun, 09 Apr 2017 03:37 PM (IST)Updated: Mon, 10 Apr 2017 10:30 AM (IST)

गोवध के नाम पर कोई भी हिंसा उद्देश्य को बदनाम करती है और कानून का पालन करना ही चाहिए

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा- देशभर में गोहत्या के खिलाफ बने एक कानून
संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा- देशभर में गोहत्या के खिलाफ बने एक कानून

नई दिल्ली, जेएनएन। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने गोवध के खिलाफ देशभर में एक कानून बनाने की वकालत की। इसके साथ ही उन्होंने निगरानी समूहों से पशुओं की रक्षा करते समय कानून का पालन करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि गोवध के नाम पर कोई भी हिंसा उद्देश्य को बदनाम करती है और कानून का पालन करना ही चाहिए।

आरएसएस प्रमुख ने भगवान महावीर जयंती के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि हम देशभर में गोवध पर रोक लगाने वाला कानून चाहते हैं। मोहन भागवत ने कहा कि कानून का पालन करते हुए गाय की रक्षा करने का काम जारी रहना चाहिए।

बता दें कि हाल ही में अलवर में गोरक्षा के नाम पर एक शख्स की पिटाई का मामला सामने आया था। गो-तस्करी के आरोप में लोगों ने करीब 15 संदिग्ध तस्करों के साथ बुरी तरह मारपीट की। जिसमें एक शख्स की मौत हो गई, जिसके बाद मिले दस्तावेजों से साफ होता है कि उनके पास गाय ले जाने के दस्तावेज भी थे।

राज्यसभा में अलवर कांड पर जमकर हंगामा भी हुआ था। कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने अलवर का मुद्दा सदन के सामने उठाया था।

उन्होंने गोरक्षा के नाम पर गुंडागर्दी का आरोप लगाया था। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास ने आरोपों का जवाब दिया था। नकवी ने ऐसी किसी घटना होने से ही इनकार कर दिया था। उन्होंने सदन को बताया कि जिस घटना का जिक्र किया जा रहा है वैसी कोई भी घटना जमीन पर नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें: क्या सिर्फ भाजपा-संघ सदस्य ही भारतीय हैं : चिदंबरम