विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्या सिर्फ भाजपा-संघ सदस्य ही भारतीय हैं : चिदंबरम

By Mohit TanwarEdited By:
Published: Sat, 08 Apr 2017 05:31 PM (IST)Updated: Sat, 08 Apr 2017 05:47 PM (IST)

चिदंबरम ने पूछा, क्या भाजपा और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सदस्य ही देश में रहने वाले अकेले भारतीय हैं।

क्या सिर्फ भाजपा-संघ सदस्य ही भारतीय हैं : चिदंबरम
क्या सिर्फ भाजपा-संघ सदस्य ही भारतीय हैं : चिदंबरम

नई दिल्ली, प्रेट्र। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व वित्त व गृह मंत्री पी. चिदंबरम ने शनिवार को भाजपा नेता तरुण विजय पर दक्षिण भारतीयों के लिए की गई उनकी टिप्पणी को लेकर पलटवार किया। चिदंबरम ने पूछा, क्या भाजपा और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के सदस्य ही देश में रहने वाले अकेले भारतीय हैं।

पी. चिदंबरम ने ट्विटर पर लिखा, 'जब तरुण विजय कहते हैं कि हम काले लोगों के साथ रहते हैं तो 'हम' कौन है? क्या वह भाजपा या आरएसएस सदस्यों को ही भारतीय कह रहे हैं।' चिदंबरम मूल रूप से तमिलनाडु के रहने वाले हैं। दूसरी तरफ, तमिलनाडु में विपक्षी दल द्रमुक ने तरुण विजय के बयान को हास्यास्पद बताया है। द्रमुक सांसद टीकेएस ईलेनगोवन ने कहा कि दक्षिण भारत के सभी लोग काले नहीं होते। इस संदर्भ में उन्होंने तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता का उदाहरण भी दिया।

बता दें कि अलजजीरा चैनल पर एक कार्यक्रम में अफ्रीकी छात्रों पर हमलों के बाद भारत पर नस्लवादी होने के आरोपों का बचाव करते हुए तरुण विजय ने कहा था, 'हमारे यहां काले हैं, सभी तरफ काले लोग हैं। अगर हम नस्लवादी होते, तो पूरा दक्षिण हमारा क्यों होता।' आरएसएस से जुड़ी पत्रिका 'पा†चजन्य' के पूर्व संपादक तरुण विजय का दावा था कि अफ्रीकी पूर्वजों वाले लोग महाराष्ट्र और गुजरात में मिल-जुलकर रहते हैं। उन्होंने भगवान कृष्ण का जिक्र करते हुए कहा था कि भारतीय काले भगवान की आराधना भी करते हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर आलोचना के बाद उन्होंने तुरंत ट्विटर के जरिये लोगों से माफी भी मांग ली थी।

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश के लिए भारतीय फौज का संघर्ष भुलाया नहीं जा सकता:पीएम