विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सुनंदा मामले में शशि‍ थरूर को करना पड़ सकता है 'सच का सामना'

By Abhishek Pratap SinghEdited By:
Published: Tue, 30 Jun 2015 04:21 PM (IST)Updated: Tue, 30 Jun 2015 05:34 PM (IST)

सुनंदा पुष्‍कर की मौत के मामले में कांग्रेस नेता शशि‍ थरूर को सच का सामना करना पड़ सकता है। मीडिया ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। सुनंदा पुष्कर की मौत के मामले में कांग्रेस नेता शशि थरूर को सच का सामना करना पड़ सकता है। मीडिया में आ रही रिपोर्ट्स के मुताबिक मामले की जांच कर रही दिल्ली की स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम थरूर का पॉलीग्राफ टेस्ट कर सकती है।

इससे पहले जून की शुरूआत में ही एसआइटी ने कुछ लोगों का पॉलीग्राफिक टेस्ट किया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार जिन लोगों को इस टेस्ट से गुजरना पड़ा था उनमें थरूर के नौकर नारायण सिंह के अलावा उनके ड्राइवर बजरंगी और दोस्त संजय धवन शामिल थे।

इनके साथ ही तन अन्य लोगों, एसके शर्मा, विकास अहलावत और सुनिल तकरू को भी इस टेस्ट का सामना करना पड़ा था। टेस्ट के दौरान पुलिस मामले से जुड़े हुए लगभग 100 सवाल पूछ सकती है। इन लोगों के बाद अब यह टेस्ट शशि थरूर के साथ किए जाने की रिपोर्ट्स के बाद कांग्रेस के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

यह भी पढ़ें- फड़नवीस सरकार के मंत्रियों का शिवसेना सांसद ने मांगा इस्तीफा

यह भी पढ़ें- ललित मोदी पर कसा शिकंजा, जांच को सिंगापुर पहुंचा ED