विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फड़नवीस सरकार के मंत्रियों का शिवसेना सांसद ने मांगा इस्तीफा

By Abhishek Pratap SinghEdited By:
Published: Tue, 30 Jun 2015 03:41 PM (IST)Updated: Tue, 30 Jun 2015 03:54 PM (IST)

महाराष्ट्र सरकार के मंत्रियों पर लग रहे आरोपों पर शिवसेना ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। शिवसेना सांसद अरविंद सावंत ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। महाराष्ट्र सरकार के मंत्रियों पर लग रहे आरोपों पर शिवसेना ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। शिवसेना सांसद अरविंद सावंत ने कहा है कि इन मंत्रियों को इस्तीफा दे देना चाहिए।

फड़नवीस सरकार के दो मंत्रियों पर घोटाला करने के आरोप लगे हैं। इन मंत्रियों के नाम पंकजा मुंडे और विनोद तावड़े हैं।

इससे पहले शिवसेना प्रवक्ता अरविंद भोसले ने कहा कि कांग्रेस-एनसीपी पर लाखों के भ्रष्टाचार के आरोप लगते थे, लेकिन बीजेपी के मंत्रियों पर 100 करोड़ से ज़्यादा के भ्रष्टाचार करने के आरोप लग रहे हैं। ये बहुत गंभीर मामला है। बीजेपी भ्रष्टाचार मुक्त सरकार देने का वादा पूरा करे।

बता दें कि महाराष्ट्र सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री पंकजा मुंडे चिक्की घोटाले का आरोप लग रहा है। कांग्रेस ने 206 करोड़ का ठेका देने में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। इसे लेकर आज कांग्रेस ने एसीबी को कागजात भी सौंपे हैं। वहीं शिक्षा मंत्री विनोद तावड़े पर भी एक ठेके में अनियमितता का आरोप लगा है। हालांकि तावड़े ने सफाई दी है कि वित्त विभाग की आपत्ति पर ठेका रोक दिया गया है।

यह भी पढ़ें- जयराम ने वसुंधरा राजे-दुष्यंत पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप

यह भी पढञें- महाराष्ट्र: विनोद तावड़े ठेके में धांधली के आरोप से किया इन्कार