विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वामो-कांग्रेस गठबंधन से नाराज आरएसपी ने दिये अलग होने के संकेत

By anand rajEdited By:
Published: Thu, 17 Mar 2016 08:10 AM (IST)Updated: Thu, 17 Mar 2016 09:23 AM (IST)

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में वाममोर्चा और कांग्रेस के गठबंधन को लेकर एक और झटका लगा है। बुधवार को यहां गठबंधन को लेकर वामदलों की बैठक हुई ,जिसमें वाम मोर्चा के घटक दल रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (आरएसपी) ने कहा कि अब वह एक भी सीट छोड़ने को राजी नहीं है

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में वाममोर्चा और कांग्रेस के गठबंधन को लेकर एक और झटका लगा है। बुधवार को यहां गठबंधन को लेकर वामदलों की बैठक हुई ,जिसमें वाम मोर्चा के घटक दल रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (आरएसपी) ने कहा कि अब वह एक भी सीट छोड़ने को राजी नहीं है और आवश्यकता पड़ी तो आरएसपी वाम मोर्चा से अलग हो जाएगी।

ये भी पढ़ेंः केरल में वाम मोर्चे को तगड़ा झटका

इससे पहले आरएसपी के प्रदेश सचिव क्षिति गोस्वामी ने मंगलवार को एक टेलीविजन चैनल से कहा था कि अचानक यह गठबंधन हम पर थोपा जा रहा है। अनुशासन को ध्यान में रखते हुए हम अभी तक चुप थे, लेकिन यह हमारी पार्टी में जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं के बीच मतभेद पैदा कर रहा है। इस गठबंधन की जरूरत उन्हें समझाने में हम अक्षम हैं।

ये भी पढ़ेंः प.बंगाल चुनाव में दो भूमिका में नजर आएंगी ममता, घेरने में जुटा विपक्ष

ये भी पढ़ेंः केरल में 40 साल पुराने वाम गठबंधन में फूट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।