यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
महिला कांग्रेसियों ने फूंका हेमा मालिनी का पुतला
वृंदावन की विधवाओं के बारे में दिए गए भाजपा सांसद हेमा मालिनी के बयान के विरोध में महिला कांग्रेस की ...और पढ़ें

नई दिल्ली। वृंदावन की विधवाओं के बारे में दिए गए भाजपा सांसद हेमा मालिनी के बयान के विरोध में महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने अशोका रोड स्थित भाजपा मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। भाजपा सांसद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उनका पुतला फूंका। प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं ने कहा कि सांसद के बयान से पार्टी की दोगली नीतियों का पता चलता है।
प्रदर्शनकारी महिलाओं ने कहा कि एकतरफ तो भाजपा दावा करती है कि वह निर्धन और असहाय लोगों की हितैषी है। दूसरी ओर, उन्हीं की पार्टी की एक सांसद द्वारा विधवाओं के संदर्भ में अशोभनीय बयान दिया जाता है। इससे पता चलता है कि निर्धन और असहाय लोगों के लिए पार्टी कितनी गंभीर है? प्रदर्शनकारी सुनीता ने कहा कि वृंदावन में अन्य राज्यों से आई विधवाएं रह रही हैं, वे खुशी से वहां नहीं आई हैं।
निश्चित रूप से वे बेसहारा हैं, तभी उन्हें इस तरह की परिस्थितियों में रहना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि हेमा मालिनी के बयान से बुजुर्ग महिलाओं की भावनाएं आहत हुई हैं। इसके लिए उन्हें सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि निर्धन लोगों के लिए सांसद के विचार निंदनीय हैं।
मथुरा में एनएसयूआई ने फूंका पुतला
न्य प्रदेश की विधवाओं के वृंदावन आने को लेकर भाजपा सांसद हेमा मालिनी के बयान से क्षुब्ध युवा कांग्रेस इकाई एनएसयूआई ने शुक्रवार को जुलूस निकालकर उनका पुतला फूंका। प्रदेश महासचिव मुकेश धनगर ने कहा कि जब हेमा मथुरा आकर चुनाव लड़ सकती हैं तो विधवा महिलाओं के लिए भगवान श्रीकृष्ण की नगरी में आकर भजन-ध्यान करने पर आपत्ति क्यों है?