विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्तर प्रदेश बना उल्टा प्रदेश : हेमामालिनी

By Edited By:
Published: Thu, 11 Sep 2014 10:35 PM (IST)

सिने स्टार एवं भाजपा सांसद हेमामालिनी ने प्रदेश सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश कभी 'उत्तम ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लखनऊ ,जेएनएन। सिने स्टार एवं भाजपा सांसद हेमामालिनी ने प्रदेश सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश कभी 'उत्तम प्रदेश' था। अब 'उल्टा प्रदेश' बन गया है। यहां कानून व्यवस्था मजाक बन गई है। गुरुवार को उन्होंने लखीमपुर के निघासन व बहराइच के बलहा विधानसभा उपचुनाव में प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभाओं को संबोधित किया।

बहराइच के बलहा में सूबे के लॉ एंड आर्डर पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। कुछ लोगों ने तो हमें यहां आने से रोकने के लिए हेलीपैड तक को तोड़ दिया, पर आपके जज्बे ने हमें यहां आने को विवश कर दिया। भारी वर्षा के बीच उन्हें देखने को जमकर भीड़ उमड़ी। लोगों ने भीगते हुए उनका उद्बोधन सुना। सिने तारिका ने कहा कि प्रदेश में बिजली नहीं है। सड़क नहीं है। शुद्ध पेयजल तक नहीं है। कैसे रहते हैं आप? सवाल पर जनता सहमत दिखी। उन्होंने कहा कि अस्पताल नहीं हैं, अगर हैं तो वहां डाक्टर नहीं। उच्च शिक्षण संस्थान नहीं हैं। कालेज हैं तो शिक्षक नहीं। क्या यही है सूबे की कार्यशैली? कानून व्यवस्था पर तो वे सूबे की सरकार पर जमकर बोली। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने गुजरात राज्य को मॉडल बताते हुए कहा कि वहां जरूरत की सभी चीजें हैं। कई अन्य भाजपा शासित प्रांतों के विकास के मॉडल का भी उन्होंने जिक्र किया। सांसद हेमामालिनी ने बलहा भाजपा प्रत्याशी अक्षयवर लाल गोंड व लखीमपुर के निघासन से रामकुमार वर्मा के लिए जनता से वोट देने के लिए हाथ भी उठवाया।

पढ़ें: पांच करोड़ की लालच में हेमा मालिनी के खिलाफ खड़ी हुई थी 'हेमामालिनी'

पढ़ें: बॉलीवुड ड्रीम गर्ल हेमा ने कहा-चल धन्नो, भाजपा को जिताना है

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।