यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 29, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
शरणार्थी शिविरों को हटाने का तरीका गलत : खुर्शीद
विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने मुजफ्फरनगर के दंगा पीड़ितों के शिविर हटाने को अमानवीय करार दिया। उन्होंने शिविरों से पीड़ितों ...और पढ़ें

फर्रुखाबाद, जासं। विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने मुजफ्फरनगर के दंगा पीड़ितों के शिविर हटाने को अमानवीय करार दिया। उन्होंने शिविरों से पीड़ितों को घर भेजने को तो ठीक बताया पर इसके लिए अपनाये गए तरीके को गलत ठहराया।
पढ़ें :देवयानी मामले में केवल बातें नहीं, ठोस कदम उठाए अमेरिका
अपने पैतृक गांव पितौरा पहुंचे विदेश मंत्री ने कहा कि दंगा पीड़ितों पर षडयंत्रकारी का ठप्पा लगाने की सभी आलोचना कर रहे हैं। हम भी चाहते हैं कि उन्हें घर भेजा जाए , लेकिन इसके लिए पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए। उन्हें कुछ दिन गांव में रखकर पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराई जानी चाहिए। उन्होंने मोदी व केजरीवाल को ऐसी ढोलक बताया जिसके सुर उन्हीं की समझ में आते हैं, जो ढोलक की ताल पर संगत करते हैं। केजरीवाल फिलहाल नशे [सत्ता व जीत के] में हैं। 15 दिन में व्यवस्था परिवर्तन की बात कह रहे हैं। वह जनता का भला करें, हम भी देखेंगे।
'आप' व कांग्रेस की डील संबंधी नितिन गडकरी के बयान को खारिज करते हुए कहा कि यह उनकी अपनी राय हो सकती है। गडकरी बताएं कि डील किस उद्योगपति ने कराई। चार राज्यों में कांग्रेस की पराजय के बाद आगे की रणनीति पूछे जाने पर बोले कि ऐसा समय कई बार आया है, हर बार हम संभले और मजबूती से आगे बढ़े। हमें देश बांटना या जलाना नहीं, बल्कि बचाना है। केजरीवाल के साथ तो ऐसे लोग हैं जो कश्मीर दूसरे को देने की राय रखते हैं जबकि हम आजाद कश्मीर लेने की बात करते हैं।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर