Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मीडिया से बोले राहुल गांधी- आप पीएम से राफेल डील के बारे में क्यों नहीं पूछते?

    By Kishor JoshiEdited By:
    Updated: Thu, 16 Nov 2017 02:09 PM (IST)

    राफेल डील को लेकर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सरकार पर निशाना साधा है। ...और पढ़ें

    Hero Image
    मीडिया से बोले राहुल गांधी- आप पीएम से राफेल डील के बारे में क्यों नहीं पूछते?

     नई दिल्ली (एएनआई)। राफेल डील को लेकर भाजपा पर आरोप लगा रहीं कांग्रेस ने एक बार फिर सरकार पर निशाना साधा है। मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष मीडिया राहुल गांधी ने कहा, 'आपने मुझसे बहुत सवाल किए और मैंने हर किसी सवाल का जवाब दिया। आप प्रधानमंत्री से राफेल डील के बारे में क्यों नहीं पूछते? उन्होंने एक उद्योगपति के लाभ के लिए पूरी डील में बदलाव कर दिया। मैं आपसे पूछता हूं आप अमित शाह के बेटे के बारे में सवाल क्यों नहीं करते हैं?' 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आपको बता दें कि मंगलवार को कांग्रेस ने राफेल लड़ाकू विमान सौदे पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार 'क्रोनी कैपिटलिज्म' (सरकारी सांठगांठ वाले पूंजीवाद) को बढ़ावा देकर राष्ट्रीय और सुरक्षा हितों से समझौता कर रही है। कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रमुख रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि संप्रग शासनकाल में 12 दिसंबर, 2012 को राफेल से 10.20 अरब अमेरिकी डॉलर (तब के 54 हजार करोड़ रुपये) में 126 लड़ाकू विमान खरीदने का फैसला लिया गया था। इनमें से 18 को तैयार स्थिति में और 108 को भारत में ही हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) द्वारा तकनीक हस्तांतरण के साथ निर्मित किया जाना था।

    लेकिन, मोदी सरकार ने 30 जुलाई, 2015 को यह सौदा रद कर दिया और अगले ही साल 26 सितंबर को 8.7 अरब अमेरिकी डॉलर में 36 राफेल लड़ाकू विमान खरीदने का सौदा किया। बाद में अनिल अंबानी की रिलांयस डिफेंस लिमिटेड ने राफेल की निर्माता कंपनी दासौत एविएशन के साथ भारत में रक्षा उत्पादन के लिए संयुक्त उपक्रम समझौता कर लिया।

    भाजपा ने कांग्रेस के आरोप को किया खारिज 

    वहीं भाजपा ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा था कि अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआइपी हेलीकॉप्टर घोटाले में संभावित पूछताछ के डर से कांग्रेस लोगों का ध्यान भटकाना चाहती है।

    यह भी पढ़ें: कांग्रेस ने राफेल विमान सौदे पर उठाए सवाल, भाजपा ने नकारे आरोप

    यह भी पढ़ें: फ्रांस ने कहा, भारत के फायदे में है राफेल विमान सौदा