Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पश्चिम बंगाल चुनाव: आज चुनावी मंच पर साथ दिखेंगे राहुल और बुद्धदेव भट्टाचार्य !

    By kishor joshiEdited By:
    Updated: Wed, 27 Apr 2016 08:36 AM (IST)

    कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज कोलकाता में तीन चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे और इनमें से एक रैली के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य और राहुल गांधी एक ही मंच पर नजर आ सकते हैं।

    Hero Image

    कोलकाता। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर तीन चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। कोलकाता के पार्क सर्कस मैदान में होने वाली रैली में राहुल गांधी के साथ पश्चिम बंगाल के पूर्व सीएम बुद्धदेव भट्टाचार्य शामिल हो सकते है और अगर ऐसा होता है तो, वाम मोर्चा और कांग्रेस के बीच यह पहला मौका होगा, जब दोनों दलों के दो शीर्ष नेता एक मंच पर मौजूद रहेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पढ़ें: ममता व मोदी की जुगलबंदी से बंगाल को नुकसान: सोनिया

    राहुल गांधी की पहली चुनावी रैल दोपहर 2 बजे पूर्व मेदिनीपुर जिले के भूपतिनगर मैदान में होगी और उसके बाद उनकी अगली रैली दोपहर 3.30 बजे साउथ 24 परगना के हसनेचा मैदान में होगी। दोपहर 5.30 बजे राहुल गांधी कोलकाता के पार्क सर्कस मैदान में आज की अपनी अंतिम चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।

    पढ़ें: सत्ता में आने पर शुरू करेंगे मेक इन बंगाल : राहुल गांधी