Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ममता व मोदी की जुगलबंदी से बंगाल को नुकसान: सोनिया

    By Manish NegiEdited By:
    Updated: Tue, 26 Apr 2016 08:13 PM (IST)

    सोनिया गांधी ने आज पश्चिम बंगाल के कैनिंग वेस्ट इलाके में रैली की। इस रैली में उन्होंने पीएम मोदी और ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा।

    Hero Image

    राज्य ब्यूरो, कोलकाता। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बीच जिस तरह जुगलबंदी चल रही है, उससे बंगाल को नुकसान है। पांच वर्ष पहले ममता जो वादा कर सत्ता में आई थीं, वह आज भूल गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मोदी भी अच्छे दिन लाने के सपने दिखा कर सत्ता में आए। लेकिन वह भी अपने वादे भूल गए। चुनाव के समय दोनों फिर जनता को बरगलाने में जुटे हैं। दोनों अहंकारी है। इसलिए बंगाल की जनता को इनके जाल में नहीं फंसना चाहिए।

    सोनिया गांधी ने दक्षिण 24 परगना के कैनिंग और हुगली के श्रीरामपुर कांग्रेस और वाम मोर्चा के उम्मीदवारों के समर्थन में चुनावी रैलियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर प्रहार करते हुए कहा कि पांच वर्ष पहले ममता ने परिवर्तन का नारा दिया था। इसलिए उनपर उन्होंने भरोसा कर साथ दिया। लेकिन ममता सत्ता में आने के बाद अपने वादे भूल गईं। राज्य में चारों ओर भ्रष्टाचार का बोलबाला है। इसलिए नए पुल भी टूट रहे हैं। चिटफंड कंपनियों पर आखिर किसका आशीर्वाद है। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने भी चिटफंड कंपनियों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की। पश्चिम बंगाल में बेरोजगारी की समस्या गंभीर हो गई है। नए उद्योग नहीं लग रहे हैं।

    सोनिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि दाल सब्जी से लेकर रोजमर्रा के इस्तेमाल में आनेवाली चीजों के दाम बढ़ते जा रहे हैं। लेकिन केंद्र सरकार कुछ नहीं कर रही है। कांग्रेस की यूपीए सरकार ने गरीबों के हित में कई कल्याणकारी कानून बनाए थे लेकिन उसे बेहतर ढंग ले नहीं लागू किया जा रहा है। मनरेगा से लेकर खाद्य सुरक्षा कानून कांग्रेस ने गरीबों के हित में बनाया था। खाद्य सुरक्षा कानून भी बेहतर ढंग से नहीं लागू किया गया। कांग्रेस ने लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत किया और ढांचागत सुविधाएं विकसित की। आज लोकतांत्रिक संस्थाओं पर आघात लग रहा है। मोदी और ममता दोनों की नीतियां लोकतंत्र के लिए घातक है।

    ममता ने बंगाल के साथ किया धोखा : राहुल