Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुंबई लोकल में महिला ने दिया बच्ची को जन्म

    By Edited By:
    Updated: Fri, 19 Sep 2014 09:15 PM (IST)

    मुंबई लोकल में आज एक महिला ने बच्ची को जन्म दिया। सूचना पर एंबुलेंस के सही समय पर पहुंच जाने की वजह से बच्ची के जन्म में किसी तरह की परेशानी नहीं हुई। आज लगभग दोपहर 12 बजे नालासोपारा निवासी 23 साल की सुषमा नवराज गौरांग नाम की गर्भवती महिला रुटिन चेकअप के लिए सांताक्रुज जा रही थी। ट्रेन पर ही महिला को दर्द शुरू हो गया। चर्चगेट

    मुंबई। मुंबई लोकल में आज एक महिला ने बच्ची को जन्म दिया। सूचना पर एंबुलेंस के सही समय पर पहुंच जाने की वजह से बच्ची के जन्म में किसी तरह की परेशानी नहीं हुई।

    आज लगभग दोपहर 12 बजे नालासोपारा निवासी 23 साल की सुषमा नवराज गौरांग नाम की गर्भवती महिला रुटिन चेकअप के लिए सांताक्रुज जा रही थी। ट्रेन पर ही महिला को दर्द शुरू हो गया। चर्चगेट जा रही लोकल ट्रेन को बोरीवली में प्लेटफार्म नंबर तीन पर रोका गया जहां पूर्व सूचना पर पहुंचे डॉक्टर की देखरेख में लगेज कंपार्टमेंट में महिला का सुरक्षित प्रसव कराया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुषमा के प्रसव में सहायता करने वाले डॉक्टर तौसीफ नडाफ ने कहा कि स्टेशन मास्टर ने उन्हें महिला के बारे में सूचना देकर बुलाया। जच्चा- बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। बच्ची का वजन तीन किलो 100 ग्राम है। प्रसव की प्रक्रिया में 20 मिनट लगे। बच्ची का जन्म 12:02 बजे हुआ। बाद में जच्चा-बच्चा को बोरीवली के एक अस्पताल में भरती करा दिया गया।

    महिला की भाभी सीता गौरांग ने बताया कि डाक्टर ने प्रसव के लिए 26 तारीख का दिन बताया था लेकिन कल रात से ही सुषमा ने दर्द होने की शिकायत की इस लिए वह आज डाक्टर के पास दिखाने जा रही थी।

    पढ़ें: सुरक्षित सेक्स सुखद प्रसव

    पढ़ें: अस्पताल से भगाई गई प्रसूता ने सड़क पर जन्मे जुड़वा बच्चे