Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चीन-पाक को सबक सिखाने में विफल रहे मोदी

    By Anjani ChoudharyEdited By:
    Updated: Thu, 09 Oct 2014 10:06 PM (IST)

    पानीपत, जेएनएन। कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को हरियाणा में रेवाड़ी तथा मेवात में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए कहा कि सत्ता में आने से पहले नरेंद्र मोदी चीन व पाकिस्तान को सबक सिखाने की बात करते थे, लेकिन पीएम बनकर सब कुछ भूल गए। जिस समय मोदी चीनी पीएम सेबातचीत में व्यस्त थे, तब चीन घुसपैठ क

    पानीपत, जेएनएन। कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को हरियाणा में रेवाड़ी तथा मेवात में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए कहा कि सत्ता में आने से पहले नरेंद्र मोदी चीन व पाकिस्तान को सबक सिखाने की बात करते थे, लेकिन पीएम बनकर सब कुछ भूल गए। जिस समय मोदी चीनी पीएम सेबातचीत में व्यस्त थे, तब चीन घुसपैठ कर रहा था। पाक की सीमा पर भी हमारे जवान मारे जा रहे हैं, जबकि मोदी छह दिन में केवल यह कह पाये हैं कि सब ठीक हो जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मेवात की रैली में उन्होंने कहा कि भाजपा ने अच्छे दिन का नारा दिया है और जनता इस नारे की हकीकत देख रही है। यहां की रैली में अपने 15 मिनट के संक्षिप्त भाषण में राहुल ने भारतीय राष्ट्रीय लोकदल [इनेलो] पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता को अभी भी इनेलो के शासन के वे दिन याद हैं जिसमें सत्तारूढ़ दल ने समाज में आतंक फैला रखा था। प्रदेश में कानून का शासन लगभग समाप्त हो गया था और लोगों से फिरौती मांगने व फाय¨रग की घटनाएं आम हो गई थी। इनेलो के कार्यकाल में रोजगार का अवैध बाजार सज गया था।

    राहुल ने महंगाई व कालेधन के मुद्दे पर भी मोदी को घेरते हुए कहा कि महंगाई व कालाधन पर प्रधानमंत्री मोदी मौन है। राहुल ने पीएम के अमेरिका दौरे पर भी सवाल खड़ा किया। उन्होंने कहा, मोदी की अमेरिकी कंपनियों को फायदा पहुंचाने की नीतियों से कैंसर व शूगर जैसी बीमारियों की दवाएं महंगी हो गई है। राहुल ने चुनाव घोषणापत्र में किए वादों को पूरा करने की बात दोहराई। उन्होंने देश में सर्वाधिक मेडल जीतने, राजीव गांधी एजुकेशन सिटी विकसित करने, इंदिरा गांधी विवि स्थापित करवाने जैसे कामों का उल्लेख करते हुए भविष्य का संकल्प सामने रखा। मोदी सरकार को पूंजीपतियों की सरकार बनाते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि केवल उद्योगपतियों का देश नहीं चाहिए, हमें गरीबों की व कमजोर वर्ग की भी फिक्र करनी है। उन्होंने केंद्र पर मनरेगा व भूमि अधिग्रहण कानून में बदलाव करने की साजिश रचने का आरोप लगाया।

    ाजपा समाज में नफरत फैला रही हैकांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कोल्हापुर में भाजपा पर हमला बोलते हुए मतदाताओं से ऐसी पार्टी के बहकावे न आने को कहा, जो समाज में कटुता और नफरत फैला रही है। उन्होंने कहा कि यद्यपि भाजपा और शिवसेना अलग हो गए हैं किंतु वास्तव में वे आज भी एक हैं। दोनों का लक्ष्य समाज में वैमनस्य फैलाना है और इसके लिए वे अलग-अलग मुखौटे धारण करते रहते हैं।

    15 अक्टूबर को होने वाले मतदान के लिए चुनाव प्रचार अभियान में सोनिया गांधी ने शिरकत करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार संप्रग सरकार की नीतियों पर ही अमल कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारे विरोधी कहते हैं कि वे महाराष्ट्र को गुजरात से भी आगे ले जाएंगे, जबकि हकीकत यह है कि महाराष्ट्र पहले से ही गुजरात से आगे है।

    पढ़ें:आंतरिक संघर्ष से नहीं उबर पा रही है कांग्रेस

    पढ़ें: राहुल का केंद्र पर वार, कहा-उद्योगपतियों की सरकार चला रहे हैं मोदी