विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पवार ने किया मोदी पर पलटवार

By Anjani ChoudharyEdited By:
Published: Fri, 10 Oct 2014 10:21 PM (IST)

पाकिस्तान और चीन के साथ संघर्ष के दौरान सीमा का दौरा नहीं करने संबंधी नरेंद्र मोदी के आरोप पर राकांपा ...और पढ़ें

News Article Hero Image

सतना। पाकिस्तान और चीन के साथ संघर्ष के दौरान सीमा का दौरा नहीं करने संबंधी नरेंद्र मोदी के आरोप पर राकांपा प्रमुख शरद पवार ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि वह सैनिकों का मनोबल बढ़ाने के लिए विश्व के सबसे ऊंचे रणक्षेत्र सियाचिन का दौरा करने वाले पहले रक्षामंत्री थे।

पवार ने कहा, 'मोदी ने सवाल किया था कि क्या मैं रक्षामंत्री रहते सीमा पर गया था। मेरा उनसे विनम्र अनुरोध है कि वह मेरी यात्राओं के बारे में रक्षा मंत्रालय से जानकारी मंगाएं।' उन्होंने कहा, 'सियाचिन सबसे मुश्किल क्षेत्र है जहां ऑक्सीजन की कमी है। मैं सियाचिन का दौरा करके वहां सैनिकों का मनोबल बढ़ाने वाला पहला रक्षामंत्री था।' नासिक जिले में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पवार ने कहा, 'क्या आप सियाचिन गए हैं? कम से कम एक आसान काम कीजिए, देश को एक पूर्णकालिक रक्षामंत्री दे दीजिए। एक पूर्णकालिक रक्षामंत्री होना क्या राष्ट्रहित में नहीं है?'

पढ़ें: शरद पवार के गढ़ में मोदी लहर के थपेड़े

पढ़ें: पश्चिम महाराष्ट्र : गुल खिला सकते हैं भाजपा के नए समीकरण