विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 14, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महिला को दिया ऑफर तो सजा में मिले दस जूते और पांच लाठी

By Edited By:
Published: Fri, 14 Feb 2014 03:05 PM (GMT+05:30)Updated: Fri, 14 Feb 2014 03:09 PM (GMT+05:30)

सुरा शौकीनों के सिर पर शराब का ऐसा जादू चढ़ा कि वे पड़ोस की महिला को तीन सौ रुपये का ...और पढ़ें

News Article Hero Image

सहारनपुर। सुरा शौकीनों के सिर पर शराब का ऐसा जादू चढ़ा कि वे पड़ोस की महिला को तीन सौ रुपये का ऑफर कर बैठे। महिला ने पति से शिकायत की तो पंचायत बैठ गई और वहां तीनों को दस-दस जूते व पांच-पांच लाठियां मारने की सजा दी गई।

बाबरी कस्बे में तीन अधेड़ उम्र के लोगों ने पहले शराब का सेवन किया। जब शराब चढ़ गई तो पड़ोसी के घर में घुसे और उसकी पत्‍‌नी को 300 रुपये का ऑफर कर दिया। महिला ने विरोध किया तो तीनों वहीं पर 300 रुपये छोड़कर चले गए। महिला ने घर पहुंचने पर पति को बताया। इस मामले में गांव में पंचायत हुई। पंचायत में तीनों को बुलाया गया। तीनों आरोपियों ने अपने गुनाह की माफी मांगी। इसके बाद तीनों को बेटियां होने के बावजूद इस तरह का कृत्य करने पर लानत-मलानत दी। इसके बाद पंचों के फैसले पर तीनों को दस-दस जूते व पांच-पांच लाठियां मारने की सजा दी गई। साथ ही एक सप्ताह तक गांव में शक्ल न दिखाने की हिदायत दी गई। पुलिस ने इस मामले की जानकारी होने से इन्कार किया है।

पढ़ें: मेरठ में डाक्टरों की गुंडागर्दी

पढ़ें: हिंदू महापंचायत की तैयारियों में बैठकों का दौर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।