विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'सच ये है कि पाकिस्तान नहीं बता रहा कुलभूषण जाधव हैं कहां'

By Abhishek Pratap SinghEdited By:
Published: Thu, 13 Apr 2017 03:28 PM (IST)Updated: Thu, 13 Apr 2017 07:47 PM (IST)

भारत को नहीं पता कि कुलभूषण जाधव कहां है, भारत के पास उनके बारे में किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं है।

'सच ये है कि पाकिस्तान नहीं बता रहा कुलभूषण जाधव हैं कहां'
'सच ये है कि पाकिस्तान नहीं बता रहा कुलभूषण जाधव हैं कहां'

नई दिल्ली, एएनआई। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गोपाल बागले ने कहा है कि भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव के बारे में पाकिस्तान ने कोई भी जानकारी साझा नहीं की है। पाकिस्तान ने ये भी नहीं बताया है कि कुलभूषण को उसने कहां पर रखा है और वो कैसे हैं। उन्होंने बताया कि भारत की तरफ से की गई कोशिशों का पाकिस्तान ने कोई जवाब नहीं दिया है। 

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने जो कानूनी कार्रवाई कुलभूषण जाधव पर की है उसकी जानकारी भारत ने मांगी तो पाकिस्तान ने इसे देने से इनकार कर दिया। 

इससे पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और देश की सेना के प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने कहा है कि वे भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव के मामले में किसी भी तरह के दबाव में नहीं आएंगे। समा टीवी की खबर के अनुसार सेना प्रमुख जनरल बाजवा शरीफ से मिले और जाधव के मामले को लेकर प्रधानमंत्री को भरोसे में लिया।

चैनल ने ज्यादा ब्यौरा दिए बिना कहा कि जाधव के मुद्दे पर 'दोनों किसी भी तरह के दबाव में ना आने पर सहमत हुए।' वहीं, रेडियो पाकिस्तान की खबर के अनुसार दोनों ने इस्लामाबाद में हुई अपनी बैठक में सेना की पेशेवर तैयारी, सुरक्षा एवं सीमा की मौजूदा स्थिति से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई।

कुलभूषण को फांसी की सजा का एलान
पाकिस्तान की मिलिट्री कोर्ट में फील्ड जनरल कोर्ट मार्शल ने फांसी की सजा सुनाई। इस कोर्ट में पाकिस्तानी आर्मी के अधिकारी भी मौजूद थे। पाकिस्तान आर्मी चीफ कमर जावेद बाजवा ने एक आधिकारिक बयान में इसकी पुष्टि की। कुलभूषण पर लगे सभी आरोपों में उन्हें दोषी माना गया है।

पाकिस्तान का दावा
पाकिस्तान सरकार ने 3 मार्च 2016 को बलूचिस्तान के मशकेल इलाके में एक गुप्त खुफिया ऑपरेशन में जाधव के शामिल होने का दावा किया है।

भारत का रुख
भारत ने पाकिस्तान के दावों को अस्वीकार करते हुए कहा कि जाधव भारतीय नेवी का पूर्व कमांडर हैं और पाकिस्तानी एजेंसियों ने ईरान से उसका अपहरण किया है। ईरान ने भी इस बात की पुष्टि की है कि जाधव उनके क्षेत्र में मौजूद था लेकिन वो किसी अवैध गतिविधियों में शामिल नहीं था।
 

यह भी पढ़ें: जाधव को मिली मौत की सजा पर टिप्पणी करने की स्थिति में नहीं संयुक्त राष्ट्र

यह भी पढ़ें: कठघरे में पाक, मुंबई हमले में अब तक फैसला नहीं; जाधव को सालभर में सजा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।