विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नोटबंदी को लेकर विपक्ष का करारा हमला, संसद के दोनों सदनों में सरकार को लिया आडे़ हाथों

By Mohit TanwarEdited By:
Published: Mon, 06 Feb 2017 08:11 PM (IST)Updated: Mon, 06 Feb 2017 08:38 PM (IST)

सोमवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपने डेढ़ घंटे के ...और पढ़ें

नोटबंदी को लेकर विपक्ष का करारा हमला, संसद के दोनों सदनों में सरकार को लिया आडे़ हाथों
नोटबंदी को लेकर विपक्ष का करारा हमला, संसद के दोनों सदनों में सरकार को लिया आडे़ हाथों

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान संसद के दोनों सदनों में विपक्षी सदस्यों ने नोट बंदी को ले कर सरकार को जमकर घेरा। लोकसभा में कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस मुद्दे पर सीधे प्रधानमंत्री को देश से माफी मांगने की जरूरत बताई। इसी तरह विपक्ष ने दूसरे मोर्चो पर भी सरकार को पूरी तरह विफल बताया। जबकि सरकार ने कहा कि भ्रष्टाचार और काला धन के खिलाफ इस लड़ाई में पूरा देश सरकार के साथ खड़ा है।

सोमवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपने डेढ़ घंटे के भाषण के दौरान सदन में मौजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कई बार निशाना बनाया। उन्होंने कहा, 'बिना किसी राय के प्रधानमंत्री ने यह फैसला ले लिया। इसकी वजह से देश भर में सवा सौ से ज्यादा लोग मारे गए। लेकिन आज तक प्रधानमंत्री ने इस पर कुछ नहीं बोला।

कम से कम उन्हें एक प्रस्ताव पारित कर मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि तो देनी चाहिए थी और लोगों को हुई तकलीफ के लिए माफी मांगनी चाहिए थी।' खड़गे ने कहा, 'आप कुछ लोगों को कुछ देर के लिए बेवकूफ बना सकते हैं। लेकिन सभी लोगों को हमेशा के लिए बेवकूफ नहीं बना सकते। आप सरकार चला रहे हैं या सिर्फ जुमले चला रहे हैं?'

यह भी पढ़ें: शादी का कार्ड भेजिए और तिरुपति बालाजी का आशीर्वाद पाइए

इसी तरह राज्य सभा में कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ल ने कहा कि सत्ता पक्ष का हर नेता आज नोटबंदी को ले कर प्रधानमंत्री की तारीफ करने में लगा है। मगर ये जब अकेले में मिलते हैं तो खुद बताते हैं कि किस तरह लोग इस फैसले से बेहाल हो गए हैं। माकपा नेता सीताराम येचुरी ने भी सरकार पर जम कर हमला बोला। उन्होंने उत्तर प्रदेश में मोदी की ओर से 'स्कैम' को सपा, कांग्रेस, अखिलेश और मायावती बताए जाने पर चुटकी ली। येचुरी ने कहा, 'स्कैम से तो केंद्र की सरकार लड़ रही है और यह स्कैम है शेड्यूल केटेगरी और मायनॉरिटी। यानी अनुसूचित जाति और जनजाति तथा अल्पसंख्यक वर्ग।'

यह भी पढ़ें: सहारा मामले पर SC सख्त, एम्बी वैली टाउनशिप जब्त करने का दिया आदेश

उधर, पर्यटन मंत्री महेश शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने काला धन, भ्रष्टाचार, नकली नोट और आतंकवाद के खिलाफ एक बहुत सख्त फैसला लिया। पूरे देश ने इस फैसले में उनका साथ दिया है। इस वजह से आज काले धन पर बहुत अंकुश लग सका है और यहां तक कि आतंकवाद को हो रही फंडिंग भी रुक गई है। भाजपा के बीरेंद्र सिंह ने कृषि व ग्रामीण विकास की पहल की जमकर प्रशंसा की। विपक्ष को मजाकिया लहजे में आड़े हाथों लिया, जिस पर कई बार हंसी के फव्वारे छूटे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।