विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शादी का कार्ड भेजिए और तिरुपति बालाजी का आशीर्वाद पाइए

By Mohit TanwarEdited By:
Published: Mon, 06 Feb 2017 04:54 PM (IST)Updated: Mon, 06 Feb 2017 05:01 PM (IST)

मंदिर के जनसंपर्क अधिकारी तलारी रवि ने बताया कि भगवान का आशीर्वाद चाहने वालों को तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम की ओर से हल्दी लगा चावल भेजा जाएगा।

शादी का कार्ड भेजिए और तिरुपति बालाजी का आशीर्वाद पाइए
शादी का कार्ड भेजिए और तिरुपति बालाजी का आशीर्वाद पाइए

तिरुपति, प्रेट्र। शादी के बंधन में बंधने जा रहे जोड़ों को अब भगवान वेंकटेश का आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है। इसके लिए उन्हें शादी का कार्ड मंदिर के पास भेजना होगा। मंदिर प्रशासन ईश्वर के आशीर्वाद के रूप में उन्हें डाक के जरिये 'थलमबरालु' (पवित्र चावल) भेजेगा। इसके लिए कोई पैसा नहीं लिया जाएगा।

मंदिर के जनसंपर्क अधिकारी तलारी रवि ने बताया कि भगवान का आशीर्वाद चाहने वालों को तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) की ओर से हल्दी लगा चावल भेजा जाएगा। इस पवित्र चावल का उपयोग भगवान की दैनिक पूजा 'कल्याणोत्सवम' में किया जाता है। इस मुफ्त योजना का लाभ नव विवाहित भी पा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: अस्पताल में भर्ती से पहले सचेत थीं जयललिता : ब्रिटिश डॉक्टर

भगवान का आशीर्वाद पाने के लिए माता-पिता या शादी करने जा रहे जोड़ों को 'कार्यकारी अधिकारी, टीटीडी केटी रोड, तिरुपति-517501' के पते पर शादी का कार्ड भेजना होगा। इस सेवा के लिए टीटीडी की एक खास विंग बनाई गई। शादी का कार्ड मिलने पर जोड़ों की खुशहाली और समृद्धि की कामना के साथ भगवान का आशीर्वाद भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें: 'वीरप्पन: चेसिंग द ब्रिगैंड' किताब में विजय ने दी कई दिलचस्प जानकारियां

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।