विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मोदी पर अमेरिकी वीजा नीति में बदलाव नहीं

By Edited By:
Published: Tue, 29 Oct 2013 12:46 AM (IST)Updated: Tue, 29 Oct 2013 12:54 AM (IST)

अपने पुराने को रुख को दोहराते हुए अमेरिका ने फिर स्पष्ट किया है कि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नागपुर। अपने पुराने को रुख को दोहराते हुए अमेरिका ने फिर स्पष्ट किया है कि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को वीजा जारी करने के मुद्दे पर हमारी नीति में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अमेरिका के एक शीर्ष अधिकारी ने सोमवार को यहां भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार मोदी पर अपने देश का रुख स्पष्ट किया। 2002 में गुजरात में हुए दंगों के बाद अमेरिका ने मोदी को वीजा न जारी करने का फैसला किया था और यह प्रतिबंध अब भी जारी है।

पढ़ें: भारत को प्रभावशाली नेतृत्व नहीं दे सकते नरेंद्र मोदी: न्यूयार्क टाइम्स

मुंबई में अमेरिका के महावाणिज्यदूत पीटर हास ने कहा, 'मोदी को वीजा न जारी करने के मुद्दे पर हमने अपनी नीति में कोई बदलाव नहीं किया है।' नागपुर के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे हास ने कहा कि वैश्विक आर्थिक मंदी का भारत-अमेरिकी व्यापार पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। उन्होंने हालांकि माना कि अमेरिका पर मंदी का असर हुआ है।

अमेरिकी राजनयिक ने बताया कि पिछले साल आठ लाख भारतीयों ने अमेरिकी वीजा के लिए आवेदन किया था, जिसमें करीब सात लाख आवेदनों को मंजूरी दी गई। इनमें बड़ी संख्या छात्रों की थी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर