Move to Jagran APP

भाजपा की हालत 'दे दे राम, दिला दे राम' वाली: नीतीश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को आइटीआइ मैदान बेगूसराय में आयोजित संकल्प रैली में बिना नाम लिए भाजपा, कांग्रेस व राजद पर जमकर प्रहार किए। उन्होंने कहा कुर्सी के लिए आजकल उन लोगों की हालत 'दे-दे राम, दिला दे राम, कुर्सी पर बैठा दे राम' वाली हो गई है। उन्हें सिर्फ कुर्सी की चिंता है और हमें बिहार और बिहारवा

By Edited By: Published: Thu, 13 Feb 2014 11:50 AM (IST)Updated: Thu, 13 Feb 2014 11:55 AM (IST)

बेगूसराय। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को आइटीआइ मैदान बेगूसराय में आयोजित संकल्प रैली में बिना नाम लिए भाजपा, कांग्रेस व राजद पर जमकर प्रहार किए। उन्होंने कहा कुर्सी के लिए आजकल उन लोगों की हालत 'दे-दे राम, दिला दे राम, कुर्सी पर बैठा दे राम' वाली हो गई है। उन्हें सिर्फ कुर्सी की चिंता है और हमें बिहार और बिहारवासियों की चिंता है। उन्होंने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलवाने का संकल्प दोहराया और भीड़ से भी हाथ उठवाकर संकल्प करवाया।

loksabha election banner

भाजपा को अफवाह मास्टर बताते हुए मुख्यमंत्री ने लोगों से सावधान रहने की अपील की। कहा कभी वे गणोश को दूध पिलवाते हैं, तो कभी बिहार से नमक गायब करवा देते हैं। भाजपा की हालत 'दे-दे राम, दिला दे राम' वाली लोग आजकल कहते फिर रहे हैं कि बिहार के लिए नीतीश तो ठीक हैं। परंतु, अभी दिल्ली की लड़ाई है। इसलिए हमें वोट कीजिए। गठबंधन टूटने का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा एनडीए से अलग होने का फैसला सिद्धांत के आधार पर किया। विवादित मुद्दे और व्यक्ति को भाजपा ने जब तक दरकिनार रखा गठबंधन कायम रहा। अटल बिहारी वाजपेयी जी के सिद्धांत से अलग हटने पर हम गठबंधन से अलग हटे। राजद के लालू-राबड़ी शासनकाल की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि जब मौका मिला था, तो उन्होंने राज्य के विकास के लिए कुछ नहीं किया। बड़े पैमाने पर घोटाला किया और अब जनता से विकास का वादा कर रहे हैं। केन्द्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि गलत नीतियों के कारण ही सिर्फ पश्चिमी राज्यों में कल-कारखाने खोले गए। इस कारण रोजी-रोजगार के लिए बिहार के लोगों को भी पलायन करना पड़ता है। विशेष राज्य का दर्जा मिलने पर पलायन रुक जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार को विशेष राज्य का मिलने वाला दर्जा मुकाम की ओर जा रहा था। परंतु, राजनीतिक कारणों से इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।

पढ़ें: अब जदयू में देवेश हुए बगावती

हमने अब इसे राजनीतिक मुद्दा बनाया है, इसे चुनावी मुद्दा भी बनाएंगे। उन्होंने कहा कि विशेष राज्य का दर्जा हमारा अधिकार है और लोगों के सहयोग से इसे हासिल करेंगे। कार्यक्रम को सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, डा.मोनाजिर हसन, दिनेश चन्द्र यादव, राज्यसभा सदस्य रामनाथ ठाकुर, शिक्षामंत्री पीके शाही, पूर्व मंत्री आरएन सिंह आदि ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह एवं संचालन ग्रामीण जिला अध्यक्ष प्रो.प्रमोद कुमार शर्मा ने किया।

पढ़ें: तीसरा मोर्चा ही देश को विकल्प देगा: नीतीश


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.