Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तीसरा मोर्चा ही देश को विकल्प देगा : नीतीश

    By Edited By:
    Updated: Tue, 11 Feb 2014 07:35 AM (IST)

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उम्मीद जाहिर की है कि भाजपा और कांग्रेस को अलग रखकर बनने वाला तीसरा मोर्चा सफल होगा। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता भी तीसरे ब्लाक के साथ हैं। देवगौड़ा के आवास पर बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में कुमार ने कहा कि फिलहाल प्रधानमंत्री के नाम पर कोइ

    पटना, राज्य ब्यूरो। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उम्मीद जाहिर की है कि भाजपा और कांग्रेस को अलग रखकर बनने वाला तीसरा मोर्चा सफल होगा। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता भी तीसरे ब्लाक के साथ हैं। देवगौड़ा के आवास पर बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में कुमार ने कहा कि फिलहाल प्रधानमंत्री के नाम पर कोई विचार नहीं हुआ है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने जानकारी दी कि ऐसे दलों को भी इस ब्लाक में शामिल किया जाएगा, संसद के भीतर तो उनका प्रभुत्व नहीं है, लेकिन संसद के बाहर वे अपना प्रभाव रखते हैं। उन्होंने कहा कि मोर्चा का नामकरण भी देश के धर्मनिरपेक्ष और संघीय ढांचे को ध्यान में रखकर किया जाएगा। इतना तय है कि यही मोर्चा देश को विकल्प देगा।

    पढ़ें: मुकाम से पहले ही हांफने लगा तीसरा मोर्चा

    कुमार ने थर्ड ब्लाक की सफलता या विफलता से जुड़े सवालों के जवाब में कहा कि यह सापेक्ष है। एनडीए में पहले 24 दल थे। अब दो-तीन रह गए हैं। इसी तरह यूपीए के दलों की संख्या 14 से घटकर दो-तीन रह गई है। विवादित मुद्दों को उठाने के कारण ही हमलोग एनडीए से अलग हुए। उन्होंने देश में कम्युनल कार्ड खेलने की आशंका जाहिर करते हुए कहा कि देश को विभाजित करने की साजिश भी चल रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सामाजिक न्याय में भरोसा रखने वाला आदमी कम्युनल नहीं हो सकता है। कांग्रेस और भाजपा से जनता का मोहभंग हो चुका है। भाजपा भावनात्मक बातें कर रही है। सामाजिक, आर्थिक और विदेश नीति के मोर्चे पर भाजपा का नजरिया साफ नहीं है।

    कुमार ने कहा कि अभी तो ब्लाक बनने की बात ही निकली है और हवाबाजों की हवा निकलने लगी है। महाराष्ट्र की तरह गुजरात में भी बिहार विरोधी स्वर उभरने लगे हैं। उन्होंने कहा कि भाड़ा समानीकरण नीति के चलते बिहार का खान-खजाना बाहर चला गया। क्या बिहार का सामन लौटकर आएगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भाजपा नेता अरुण जेटली से मेरा पुराना संबंध है। उनको वहीं काम दिया जाता है, जो दूसरा नहीं कर सके। चुनाव के बाद ही 'लूजर' और 'गेनर' का पता चल पाएगा। मुख्यमंत्री ने अपनी ओर से जेटली को शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने दोहराया कि बिहार में बीएचयू की शाखा खुलती है तो सरकार उसके लिए जमीन देगी।

    मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर