विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नीतीश आतंकवाद से लड़ने के बजाय राजनीतिक टूरिज्म में व्यस्त: शाहनवाज

By Edited By:
Published: Fri, 01 Nov 2013 09:18 PM (IST)Updated: Fri, 01 Nov 2013 09:21 PM (IST)

नई दिल्ली [जागरण ब्यूरो]। पटना में नरेंद्र मोदी की रैली में हुए धमाकों की प्रतिध्वनि अब बार-बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली [जागरण ब्यूरो]। पटना में नरेंद्र मोदी की रैली में हुए धमाकों की प्रतिध्वनि अब बार-बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हो रही है। भाजपा रोजाना राज्य सरकार को संवेदनहीन बताने में जुट गई है। भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने घटना के बाद नीतीश की राजनीतिक बैठकों पर तंज कसते हुए कहा, 'वह आतंकवाद से लड़ने के बजाय राजनीतिक टूरिज्म कर रहे हैं। घटना में मारे गए लोगों को भूलकर छप्पनभोग खा रहे हैं।'

पढ़ें : मोदी विरोधियों ने दिखाई ताकत, बीजेपी पर बरसे और कांग्रेस पर रहे मौन

नीतीश और जदयू की ओर से जहां मोदी निशाने पर हैं, वहीं भाजपा के नेता भी नीतीश को कठघरे में खड़ा करने का मौका नहीं छोड़ रहे हैं। शाहनवाज ने कहा, बिहार में आतंकी घटना हो गई लेकिन नीतीश के लिए न तो केंद्रीय गृहमंत्री के लिए समय था और न ही मृतकों के लिए। बजाय इसके वह फूलों से सजे सजाए मंच से पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। दूसरे दिन वह सांप्रदायिकता के खिलाफ मंच साझा करने दिल्ली पहुंच गए, लेकिन साथ ही बैठे सपा नेता से यह नहीं पूछ पाए कि मुजफ्फरनगर में दंगा क्यों हुआ और उसे रोकने की कोशिश क्यों नहीं हुई। दरअसल, जदयू और उनके जैसे कुछ दूसरे दल केवल वोट बैंक की राजनीति कर रहे हैं। सच्चाई यह है कि 'नीतीश कांग्रेस की बी-टीम के कप्तान बनना चाहते हैं।'

पढ़ें : नीतीश का मोदी पर हमला, कहा-हवा बनाने से काम नहीं चलता

पटना में मानव बम बनकर आए आतंकी की मौत का भी ठीकरा भी परोक्ष रूप से राज्य सरकार पर फोड़ा। उन्होंने कहा, भाजपा चाहती थी कि उसका दिल्ली में इलाज हो ताकि उसके कई अहम सूचनाएं मिले, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए शाहनवाज ने कहा, उनका भाषण कांग्रेस नेताओं के लिए परेशानी का सबब बन गया है। उनके बोलते ही कांग्रेस की टीम बचाव का रास्ता ढूंढने में लग जाती है। सिब्बल की दलील भी ऐसा ही प्रयास है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर