यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अटल बिहारी वाजपेयी के लिए नवाज शरीफ के मन में अथाह प्रेम: पीएम मोदी
पीएम मोदी के अचानक पाक दौरे से सभी दल हैरान हैं। वहीं पीएम ने ट्वीट कर इस दौरान मिले स्वागत ...और पढ़ें

नई दिल्ली । पाकिस्तान में हुए स्वागत से गदगद हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि पाकिस्तान प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने जिस तरह से खुद एयरपोर्ट पर आकर उनकाे विदाई दी उससे उन्होंने उनके दिल को छू लिया है। उन्होंने लिखा है कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के लिए नवाज शरीफ के मन में अथाह प्रेम है। अपनी मुलाकात के दौरान इसका जिक्र शरीफ ने किया भी था। साथ ही उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी को को जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दीं। दिल्ली लौटने पर पीएम मोदी ने सबसे पहले पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से मुलाकात की और उन्हें नवाज शरीफ का संदेश भी दिया।
अपने एक टवीट में पीम मोदी ने लिखा है कि नवाज के जन्मदिन के अवसर पर उनके परिवारवालों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके अलावा इसी दिन उनकी नातिन की शादी होने के चलते यह खुशी और दोगुनी हो गई। पीएम मोदी और नवाज शरीफ की इस मुलाकात को कांग्रेस छोड़ दूसरे दलों के नेताओं ने स्वागत योग्य कदम बताया है। बदलते परिपेक्ष का ही नतीजा है कि दोनों देशों के बीच विदेश सचिवाें की वार्ता अगले माह 15 जनवरी को तय हुई है। भाजपा नेता यशवंत सिन्हा ने भी पीएम मोदी की इस कदम के लिए तारीफ की है। लेकिन उन्होंने यह भी कहा है कि पूर्व के अनुभव को ध्यान में रखते हुए सचेत रहने की भी जरूरत है।
मोदी के पाक दौरे को सोशल मीडिया पर बताया गया बर्थडे डेप्लोमेसी
