विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जानिए, कैसे बना पीएम मोदी का लाहौर जाने का प्रोग्राम

By Sachin MishraEdited By:
Published: Fri, 25 Dec 2015 03:00 PM (IST)Updated: Fri, 25 Dec 2015 03:01 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस का दौरा समाप्त कर आज सुबह की अफगानिस्तान के काबुल पहुंचे थे।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस का दौरा समाप्त कर आज सुबह की अफगानिस्तान के काबुल पहुंचे थे। हालांकि इस दौरे को लेकर भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई थी। किसी ने कल्पना भी नहीं की कि मोदी काबुल से दिल्ली लौटते समय पाकिस्तान में कुछ वक्त बिताने और वहां के प्रधानमंत्री से मिलने का फैसला कर सकते हैं।

किसी को कानों-कान खबर नहीं

  • आज नवाज शरीफ का जन्मदिन है। सुबह ही मोदी ने उन्हें ट्वीट पर बधाई दी थी।
  • दूसरी बड़ी बात ये है आज ही शरीफ की नातिन मेहरुन निसां का निकाह है। माना जा रहा है कि इस शादी में मोदी शरीक हो सकते हैं।
  • दोनों प्रधानमंत्रियों की इससे पहले रूस से ऊफा में मिले थे। इसके बाद पेरिस में भी छोटी से मुलाकात हुई थी।
  • ऊफा की मुलाकात के बाद रिश्तों में खटास पैदा हो गई थी, लेकिन पिछले दिनों विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के इस्लामाबाद जाने से बर्फ पिघली थी।
  • इसी दोस्ती को एक नया मुकाम देने के लिए मोदी ने तय किया कि 11 साल बाद कोई भारतीय प्रधानमंत्री पाकिस्तानी की धरती पर कदम रखेगा।
  • खास बात यह है कि इस फैसले के बारे में मीडिया को भनक तक नहीं लग गई।
  • भारतीय मीडिया की तरह पाक मीडिया भी पूरी तरह अंजान थी। यहां तक कि लाहौर हवाई अड्डे पर भी आनन-फानन में बंदोबस्त किए गए।