विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मोदी के पाक दौरे को सोशल मीडिया ने बताया #BirthdayDiplomacy

By Abhishek Pratap SinghEdited By:
Published: Fri, 25 Dec 2015 06:37 PM (IST)Updated: Fri, 25 Dec 2015 07:25 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पाकिस्तान की सरप्राइज विजिट ने दोनों देशों में खलबली मचा दी है। दरअसल पीएम मोदी ने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पाकिस्तान की सरप्राइज विजिट ने दोनों देशों में खलबली मचा दी है। दरअसल पीएम मोदी ने अपने ट्विटर पर काबुल से लाहौर जाने की बात कही थी उसी समय से भारत में #Lahore और पाकिस्तान में #Modi ट्रेंड करने लग गया था। मोदी की इस सरप्राइज विजिट को ट्विटर पर लोगों ने #BirthdayDiplomacy बताया।

मोदी की इस विजिट को लेकर भारत और पाकिस्तान दोनों ही देशों के लोगों ने ट्वीट किए आइए जानते हैं किसने क्या ट्वीट किए हैंः

1- @GeoNews_Aaj : वजीर-ए-आजम नवाज शरीफ लाहौर एयरपोर्ट पर नरेंद्र मोदी साहब का स्वागत करेंगे।


2- @UsmanARazzaq : मोदी का एजेंडा कुछ भी हो, हम उनका स्वागत करते हैं।


3- @sangamesha7 : सरप्राइज!!! लेकिन हमें मोदी का सपोर्ट करना चाहिए। इससे साफ है कि हम भारतीय कितने अमनपसंद हैं।


4- @SidraIqbal : शायद @narendramodi अफगानी नाश्ता करने के बाद लाहौर का पान खाना चाहते होंगे। इसलिए उन्होंने सोचा होगा कि @PMNawazSharif से भी मिल लेते हैं। #SweetCoincidence #Modi


5- @BhuwanBawari :#Modi का चुपके से #Pakistan दौरा कहीं #Sharif को बीजेपी में शामिल करने की योजना तो नहीं है? या फिर कोई गुपचुप प्लान?


6- @YouXee : #Modi के आने पर पाक मीडिया ऐसे रिएक्ट कर रहा है जैसे घर में बड़े खालू के आने पर लोग करते हैं।


7- @iRohitShah : यह #BirthdayDiplomacy है। लाहौर जा रहे मोदी का मास्टरस्ट्रोक। कांग्रेस के पास इसके लिए शब्द नहीं होंगे।


8- @shobhawarrier : लाहौर पहुंचे मोदी का अच्छा फैसला।


9- @TUMMYOPENER: अब ये मोदी जी से किसने कह दिया कि " जिन लाहौर नई वेख्या, ओ जम्मया ई नईं। " !