विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नेवी वाररूम लीक मामले की स्टेटस रिपोर्ट के लिए याचिका दायर की

By Ravindra Pratap SingEdited By:
Published: Tue, 11 Apr 2017 10:04 PM (IST)Updated: Wed, 12 Apr 2017 01:43 AM (IST)

मनी लांड्रिंग का मामला किसी अन्य न्यायाधीश के समक्ष चल रहा है फिर भी यह याचिका सीबीआइ से जुड़े मामले की सुनवाई करने वाले जज के समक्ष लगाई गई है।

नेवी वाररूम लीक मामले की स्टेटस रिपोर्ट के लिए याचिका दायर की
नेवी वाररूम लीक मामले की स्टेटस रिपोर्ट के लिए याचिका दायर की

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। वर्ष 2006 में सामने आए नेवी वाररूम लीक मामले में आरोपी व्यवसायी अभिषेक वर्मा के पूर्व पार्टनर ने तीस हजारी अदालत का दरवाजा खटखटाकर मामले में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल किए जाने के लिए याचिका लगाई है।

मनी लांड्रिंग का मामला किसी अन्य न्यायाधीश के समक्ष चल रहा है फिर भी यह याचिका सीबीआइ से जुड़े मामले की सुनवाई करने वाले जज के समक्ष लगाई गई है। अदालत 17 अप्रैल को इसपर विचार करेगी। विशेष सीबीआइ जज संजीव अग्रवाल के समक्ष लगाई गई अपनी याचिका में अमेरिकी नागरिक सी. एड्मोंड एलन ने कहा है कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दर्ज मनी लांड्रिंग मामले में जांच की मौजूदा स्थिति की जानकारी अदालत के समक्ष उपलब्ध कराई जानी चाहिए।

यह भी पढ़ें: राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटे साढ़े छह लाख मामले

उसने सीबीआइ के समक्ष जून 2012 को दी अपनी उस शिकायत पर भी स्टेटस रिपोर्ट दाखिल किए जाने की मांग की जिसमें अभिषेक वर्मा पर मॉरीशस के हवाला नेटवर्क से आए रुपये से उसकी जमानत बांड भरने की बात कही गई थी। एलन का कहना था कि जैसे ही वर्मा को सीबीआइ के समक्ष इस बाबत शिकायत करने का पता लगा, उसने तुरंत जमानत बांड को वापस ले लिया। उसको डर सताने लगा था कि उसकी जमानत राशि जब्त कर ली जाएगी।

यह भी पढ़ें: राज्यसभा की प्रवर समिति को भेजा जाएगा एनसीबीसी विधेयक

नेवी वाररूम लीक मामले में देश की सुरक्षा से जुड़े सात हजार दस्तावेज लीक होने का आरोप लगा था। इस मामले में चार नेवी अधिकारी भी आरोपी हैं। फिलहाल अदालत में सीबीआइ के गवाहों के बयान रिकॉर्ड होने की कार्यवाही चल रही है।