विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मोदी को ट्विटर पर मिली एक और मां

By Edited By:
Published: Sun, 11 Aug 2013 05:52 AM (IST)Updated: Sun, 11 Aug 2013 05:54 AM (IST)

जीवन के पचासी वर्ष पूरे कर चुकीं मेरी सिंह बैंस के लिए यह परीकथा के सच साबित होने जैसा है। विदेश में बसे चारों बेटों से ऊपर नरेंद्र मोदी को अपना पांचवा बेटा मानने वाली मिसेज बैंस का सपना रविवार को हैदराबाद में पूरा होगा। जर्मनी से आए ट्विटर पर हासिल हुईं 'मदर मेरी' को गुजरात के मुख्यमंत्री हैदराबाद रैली में विशिष्ट स्थान भी प्रदान कर रहे हैं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली [आशुतोष झा]। जीवन के पचासी वर्ष पूरे कर चुकीं मेरी सिंह बैंस के लिए यह परीकथा के सच साबित होने जैसा है। विदेश में बसे चारों बेटों से ऊपर नरेंद्र मोदी को अपना पांचवा बेटा मानने वाली मिसेज बैंस का सपना रविवार को हैदराबाद में पूरा होगा। जर्मनी से आए ट्विटर पर हासिल हुईं 'मदर मेरी' को गुजरात के मुख्यमंत्री हैदराबाद रैली में विशिष्ट स्थान भी प्रदान कर रहे हैं।

पढ़ें: ट्वीटर पर छाए मोदी

शासन-प्रशासन के बाद अपने चुनावी अभियान में भी सोशल मीडिया का नरेंद्र मोदी भरपूर इस्तेमाल कर रहे हैं। जमीन के साथ-साथ साइबर संसार के जरिये मोदी सिर्फ अपनी बात लोगों तक पहुंचा ही नहीं रहे हैं, बल्कि सीधा संवाद और जुड़ाव भी बना रहे हैं।

पढ़ें: नमो आर्मी से जंग छेड़ेगी अमो आर्मी

जिस समय केंद्र सरकार और कांग्रेस सोशल मीडिया क्षेत्र में अपनी पहुंच मजबूत बनाने में लगी है, तब मोदी ने लोगों के दिमाग के साथ-साथ दिलों में भी जगह बनाना शुरू कर दिया है।

पढ़ें: ट्वीटर पर फेंकू बने मोदी

इसका सबसे ताजा उदाहरण रविवार को हैदराबाद में नरेंद्र मोदी की बहुचर्चित रैली है। उत्तराखंड पीड़ितों की मदद के लिए इस रैली में आने वालों से पांच रुपये लिए जा रहे हैं। दक्षिण भारतीय गढ़ में भी हो रही मोदी की इस रैली में शामिल होने के लिए खासा उत्साह देखा जा रहा है। इसका उदाहरण है कि 85 वर्षीय मेरी सिंह बैंस। रविवार को इस रैली में जितने भी लोग आएं, उनमें मोदी के लिए सबसे खास मेरी सिंह बैंस ही होंगी। हैदराबाद में जन्मीं मेरी सिंह का नाम शादी से पहले मेरी बेल हुआ करता था। पंजाब के सरदार मोहन सिंह बैंस से शादी के बाद वह मेरी सिंह बैंस हो गईं।

पढ़ें: मोदी की रैली पर दिख सकता है आंध्र विभाजन का असर

अब उनके पति दुनिया में नहीं हैं और उनके चार बेटे है जो सभी बाहर हैं। वह हैदराबाद में अपनी छोटी बेटी कंवलजीत के साथ रहती हैं। मेरी सिंह को पता नहीं क्यों नरेंद्र मोदी में अपना बेटा दिखाई पड़ता है। जब मोदी की हैदराबाद में अपने आप में अनूठी रैली हुई तो फिलहाल जर्मनी में मौजूद अपने बेटे आर.एस. बैंस से मोदी की रैली में जाने की इच्छा जताई। इस पर आर.एस. बैंस ने 7 अगस्त को नरेंद्र मोदी को ट्विटर पर संदेश दिया कि उनकी मां के लिए रैली के कृपया दो टिकट का इंतजाम करा दें। साथ ही उन्होंने लिखा कि उनकी मां नरेंद्र मोदी को अपना पांचवा बेटा मानती हैं।

सोशल मीडिया पर मोदी की टीम ने तुरंत यह बात मुख्यमंत्री तक पहुंचाई। मोदी ने अगले कुछ ही मिनटों में सीधे बैंस को जवाब दिया और खुद को सौभाग्यशाली बताया कि उनकी मां रैली में आना चाहती हैं। मोदी ने तुरंत ही आंध्र प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष जी. किशन रेड्डी को भी निर्देश दिए कि उन्हें टिकट मुहैया कराया जाए और उन्हें ऐसी जगह बैठाया जाए, जहां उनकी मुलाकात मोदी से हो सके। मेरी अपनी बेटी के कंवलजीत के साथ रविवार को रैली में जाएंगी और वह बेहद खुश हैं। उन्होंने दैनिक जागरण से कहा कि बहुत दिनों से उनकी इच्छा थी मोदी से साक्षात मिलने की जो इतनी आसानी से पूरी होगी, कभी सोचा भी नहीं था।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।