विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मनमोहन की बेटी का दावा, कमजोर नहीं है मेरे पिता

By Edited By:
Published: Tue, 05 Aug 2014 06:19 PM (IST)Updated: Tue, 05 Aug 2014 06:36 PM (IST)

नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री नटवर सिंह और आरडी प्रधान की किताबों के बीच पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की बेटी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री नटवर सिंह और आरडी प्रधान की किताबों के बीच पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की बेटी दमन सिंह की किताब 'स्ट्रिक्ट्ली पर्सनल मनमोहन एंड गुरशरण' भी चर्चा में है। इस किताब में दमन ने अपने पिता से जुड़ी कई बातों का खुलासा किया है। इसमें दमन सिंह ने अपने पिता मनमोहन सिंह को हार नहीं मानने वाली एक मजबूत शख्सियत बताया है। साथ ही चुनौतियों का सामना करने को तैयार रहने वाला बताया है।

दमन सिंह ने लिखा है कि मनमोहन किसी भी तरह कमजोर आदमी नहीं हैं। मेरे पिता के पास नरसिम्हा राव का फोन आया और रातोंरात वह वित्तमंत्री बन गए। उस वक्त देश की वित्तीय हालत बहुत खस्ता थी और मेरे पिता के पास बजट पेश करने के लिए सिर्फ एक महीना था। उन्होंने यह भी लिखा है कि प्रधानमंत्री के रूप में मनमोहन सिंह को कांग्रेस के भीतर ही विरोध का सामना करना पड़ा।

उन्होंने लिखा है कि 2009 के लोकसभा चुनावों से पहले मेरे पिता ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा था कि मुझे नहीं लगता कि हम दोबारा सत्ता में आएंगे। 40 साल के सार्वजनिक जीवन में प्रधानमंत्री के रूप में मनमोहन सिंह के कार्यकाल को उन्होंने महज एक हिस्सा बताया है।

पढ़ें: सोनिया गांधी को फाइलें भेजने के हैं ठोस सुबूत: नटवर