विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 06, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मोदी के चुनावी तौर-तरीकों पर सबकी नजर

By Edited By:
Published: Sat, 06 Jul 2013 05:47 AM (GMT+05:30)Updated: Sat, 06 Jul 2013 05:55 AM (GMT+05:30)

गुजरात चुनाव में 3डी का करिश्मा दिखा चुके भाजपा के मुख्य प्रचारक नरेंद्र मोदी पर अभी से सबकी नजरें टिक ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली [जासं]। गुजरात चुनाव में 3डी का करिश्मा दिखा चुके भाजपा के मुख्य प्रचारक नरेंद्र मोदी पर अभी से सबकी नजरें टिक गई हैं। दरअसल, शनिवार को वह छोटे स्तर पर टेली कांफ्रेंसिंग के जरिए बिहार में कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। उन्होंने सोशल मीडिया के लिए पहले ही साइबर के धुरंधरों को अपने साथ जोड़ लिया है। उनके लिए 3डी प्रचार अभियान चला चुकी कंपनी एनचैंट भाजपा समेत सभी दलों से संपर्क साधने में जुट गई है।

पढ़ें: आज बिहार के 1500 लोगों को आएगा मोदी का फोन

सोशल मीडिया और तकनीक से मोदी का लगाव अब छिपा नहीं है। जनता और खासकर युवाओं के बीच संदेश पहुंचाने और उन्हें आकर्षित करने के लिए मोदी सोशल मीडिया के उपयोग पर जोर देते रहे हैं। लगभग 150 ऐसे संसदीय क्षेत्रों की पहचान भी कर ली गई है, जहां चुनाव में सोशल मीडिया का प्रभाव दिख सकता है। इस बाबत काम हो चुका है। उन्होंने साइबर दिग्गज राजेश जैन और बीजी महेश को साथ जोड़ लिया है। दूर से संवाद की कड़ी शनिवार से शुरू हो रही है। बिहार में वह चुने हुए डेढ़ हजार कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। यह काम वह मुख्यमंत्री कार्यालय के ही एक कमरे से करेंगे। माना जा रहा है कि मानसून तक पूरे देश मे इसका भरपूर उपयोग होगा। खासकर अपने कार्यकर्ताओं से वह लगातार टेली कांफ्रेंसिंग के जरिए संपर्क में रहेंगे।

नरेंद्र मोदी की और खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

नजर इस पर होगी कि क्या मोदी गुजरात की तरह लोकसभा चुनाव में भी 3डी का धमाल मचाएंगे। फिलहाल पार्टी की ओर से इस बाबत कोई जानकारी नहीं दी गई है। गौरतलब है कि देश में पहली बार गुजरात में 3डी तकनीक का उपयोग हुआ था। एनचैंट ने विदेशी कंपनी म्यूजियान के साथ देश मे इसकी शुरुआत की थी। मोदी ने इसके जरिए गुजरात के करोड़ों लोगों को संबोधित किया था। प्रचार अभियान के अंतिम दौर में एक दिन में 53 स्थानों पर 3डी सभाएं हुई थीं। बताते हैं कि इसमें करीब 60-70 करोड़ रुपये का खर्च आया था। फिलहाल नजरें इस पर टिकी हैं कि लोकसभा चुनाव मे भाजपा इसका उपयोग करती है या नहीं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर