विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 27, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मनमोहन ने ली से पूछा था- चीन से कैसे निपटें

By Kamal VermaEdited By:
Published: Fri, 27 Mar 2015 09:21 PM (GMT+05:30)Updated: Sat, 28 Mar 2015 03:20 AM (GMT+05:30)

आधुनिक सिंगापुर के जनक और प्रथम प्रधानमंत्री ली कुआन यू के कई भारतीय नेताओं से नजदीकी संबंध थे। भारतीय नेता ...और पढ़ें

News Article Hero Image

सिंगापुर। आधुनिक सिंगापुर के जनक और प्रथम प्रधानमंत्री ली कुआन यू के कई भारतीय नेताओं से नजदीकी संबंध थे। भारतीय नेता अहम मसलों पर उनसे राय भी लेते थे। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने एक बार चीनी नेतृत्व से निपटने को लेकर ली से सलाह-मशविरा किया था।

भारत के साथ ली के संबंधों पर प्रकाश डालते हुए अखबार 'द स्ट्रेट्स टाइम्स' की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। इसमें कहा गया है कि ली चाहते थे कि भारत दक्षिण-पूर्व एशिया में नेतृत्व वाली भूमिका में आए। 91 साल की आयु में ली का 23 मार्च को निधन हो गया था। रविवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। ली प्रधानमंत्री के तौर पर छह बार भारत की यात्रा पर आए थे।

न्यायविदों के अंतरराष्ट्रीय आयोग के सम्मेलन के लिए पहली बार वे 1959 में भारत आए थे। एक बार उन्होंने नई दिल्ली में जवाहलाल नेहरू स्मृति व्याख्यान भी दिया था। भाजपा नेता तरण विजय के हवाले से अखबार ने कहा है कि भारत के उदय को लेकर ली पूरी तरह आश्वस्त थे। राहुल गांधी की मेजबानी अखबार के मुताबिक जवाहरलाल नेहरू से लेकर मनमोहन सिंह तक सभी भारतीय प्रधानमंत्री से ली के करीबी रिश्ते थे। वे कई नेताओं का मार्गदर्शन करते रहे। कुछ साल पहले उन्होंने एक सप्ताह के लिए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की मेजबानी भी की थी।

पढ़ें: भारत की ली क्वान यू को श्रद्धांजलि, राष्ट्रीय शोक की घोषणा