विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मणिपुर: भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए अपने 31 उम्मीदवारों की घोषणा की

By Mohit TanwarEdited By:
Published: Mon, 23 Jan 2017 03:10 PM (IST)Updated: Mon, 23 Jan 2017 03:52 PM (IST)

उम्मीदवारों के नामों को पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की एक बैठक में अंतिम रूप दिया गया।

मणिपुर: भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए अपने 31 उम्मीदवारों की घोषणा की
मणिपुर: भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए अपने 31 उम्मीदवारों की घोषणा की

नई दिल्ली,(पीटीआई) पांच राज्यों में चुनावों के लिए सभी पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। इसी सिलसिले में सोमवार को भाजपा ने मणिपुर विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली लिस्ट जारी है, जिसमें 31 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई है।

पार्टी की तरफ से जारी किए गए 31 नामों में से 20 उम्मीदवारों की चुनाव परीक्षा चार मार्च को पहले फेस में परीक्षा होगी, जबाकि बाकि 11 उम्मीदवारों का चुनावी इम्तिहान आठ मार्च को होगा।

यह भी पढ़ें: विधानसभा चुनाव 2017: यूपी में कांग्रेस के लिए संजीवनी बन सकती है सपा

उम्मीदवारों के नामों को पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अध्यक्ष अमित शाह, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री अरुण जेटली और अन्य सदस्यों की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में अंतिम रूप दिया गया।

यह भी पढ़ें: कुछ यूं बनी SP और कांग्रेस में गठबंधन की बात, अब चुनावी परीक्षा की बारी

मणिपुर विधानसभा में 60 विधानसभा सीटें है, इसमें चुनाव 4 मार्च और 8 मार्च, दो चरणों में आयोजित किया जाएगा। राज्य में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर है, लेकिन किसी भी पार्टी की तरफ से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार का नाम घोषित किए जाने की संभावना कम ही जताई जा रही है। राज्य में नए जिलों के गठन को लेकर काफी दिनों से तनाव की स्थिति बनी हुई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।