विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब 550 टन मैगी नूडल्‍स के स्‍टॉक को नष्‍ट करेगी नेस्‍ले

By Monika minalEdited By:
Published: Mon, 03 Oct 2016 02:14 PM (IST)Updated: Mon, 03 Oct 2016 02:18 PM (IST)

नेस्ले इंडिया को सुप्रीम कोर्ट ने 550 टन पुरानी मैगी के स्टॉक को नष्ट करने का आदेश दे दिया है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली (एएनआई)। मैगी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने नेस्ले इंडिया की याचिका पर मुहर लगा दी है जिसमें नेस्ले ने 550 टन एक्सपायर्ड मैगी नूडल्स के पैकेट को नष्ट करने की मांग की थी।

नेस्ले इंडिया देश भर में अलग-अलग ठिकानों पर रखी 550 टन पुरानी मैगी के स्टॉक को नष्ट करना चाहती है।खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने मैगी में कुछ खतरनाक रसायनों की अधिक मात्रा के मामले में चल रही जांच के सुबूत के तौर पर इस स्टॉक को नष्ट करने पर आपत्ति जताई थी।

कंपनी की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश साल्वे ने कहा कि देश में 39 स्थानों पर रखे ये स्टॉक सेहत के लिहाज से खतरनाक हो सकते हैं। इनकी एक्सपायरी की तारीख बीत चुकी है। उन्होंने बताया कि कंपनी पहले भी अपने सेंटरों से वापस आई 38,000 टन मैगी को सीमेंट प्लांट में ईंधन के रूप में जलाकर नष्ट कर चुकी है।