विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

LG ने दिया 'आप' को बड़ा झटका, ऑफिस के लिए मिले बंगले का आवंटन रद

By Abhishek Pratap SinghEdited By:
Published: Fri, 07 Apr 2017 07:13 PM (IST)Updated: Fri, 07 Apr 2017 09:56 PM (IST)

उन्होंने दिल्ली के लोक निर्माण मंत्री सत्येंद्र जैन को भेजे आदेश में कहा है कि यह आवंटन नियम के अनुसार नहीं है।

LG ने दिया 'आप' को बड़ा झटका, ऑफिस के लिए मिले बंगले का आवंटन रद
LG ने दिया 'आप' को बड़ा झटका, ऑफिस के लिए मिले बंगले का आवंटन रद

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। आम आदमी पार्टी से उसका मुख्यालय छिन गया है। दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने आप के मुख्यालय के उपयोग में लाए जा रहे डीडीयू मार्ग स्थित बंगला नंबर 206 (राउज एवेन्यू) का आवंटन रद कर दिया है। उन्होंने इस बंगले को खाली कराने के लिए कहा है।

उन्होंने दिल्ली के लोक निर्माण मंत्री सत्येंद्र जैन को भेजे आदेश में कहा है कि यह आवंटन नियम के अनुसार नहीं है। इसलिए इसे निरस्त किया जाता है। इस बारे में उपराज्यपाल की ओर से बृहस्पतिवार को ही आदेश जारी हो गया था जो शुक्रवार को आम आदमी पार्टी को मिल गया। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई शुंगलू कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर की गई है। रिपोर्ट में कार्यालय के आवंटन पर सवाल उठाए गए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह जमीन दिल्ली सरकार के अधिकार क्षेत्र में नहीं है। इसलिए वह किसी राजनीतिक दल को दफ्तर या जमीन नहीं दे सकती।

उपराज्यपाल निवास से जुड़े सूत्रों के अनुसार जब पार्टी कार्यालय से लिए इस बंगले की फाइल चलाई गई थी तो लोक निर्माण विभाग ने इस पर आपत्ति जताई थी। फाइल पर एक वरिष्ठ अधिकारी ने लिख दिया था कि यह बंगला पार्टी कार्यालय के लिए नहीं दिया जा सकता, लेकिन सरकार के दबाव पर बंगला आवंटित कर दिया गया था। पिछले साल अगस्त में हाई कोर्ट द्वारा उपराज्यपाल को दिल्ली के सर्वेसर्वा निर्धारित करने के बाद उपराज्यपाल ने उन फाइलों को जांच के लिए मंगवाया था जिनकी उनसे स्वीकृति नहीं ली गई थी। उन फाइलों में मुख्यालय की फाइल भी शामिल थी।

आप नेता संजय सिंह ने कहा कि जिस पार्टी के विधानसभा में केवल तीन विधायक हैं उसके पास दफ्तर है। जिस पार्टी का विधानसभा में एक भी विधायक नहीं, उसका दफ्तर भी हमारे सामने है। जिस पार्टी की सरकार दिल्ली में है क्या उसका कोई दफ्तर नही होगा। जनता चुनाव में इसका जवाब देगी।

यह भी पढ़ें: शुगलू कमेटी की रिपोर्ट पर अन्ना केजरीवाल पर भड़के, कहा- मेरा सपना तोड़ दिया

यह भी पढ़ें: शुंगलू रिपोर्ट : आज सभी वार्डों मेें केजरीवाल का पुतला दहन करेंगे कांग्रेसी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।