विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वसुंधरा से मिलने पहुंचे विधायक व पदाधिकारी

By Sachin BajpaiEdited By:
Published: Thu, 25 Jun 2015 08:59 PM (IST)Updated: Thu, 25 Jun 2015 09:07 PM (IST)

आइपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी और राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के मामले को लेकर जयपुर में गुरुवार को ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जयपुर । आइपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी और राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के मामले को लेकर जयपुर में गुरुवार को दिनभर हलचल रही। हलचल का केंद्र मुख्यमंत्री का सरकारी निवास, भाजपा मुख्यालय और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निवास रहे। भाजपा के करीब तीन दर्जन विधायक मुख्यमंत्री निवास पहुंचे और वसुंधरा राजे से मुलाकात की। भाजपा संगठन के प्रदेश एवं जिला स्तर के कई पदाधिकारी भी मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अशोक परनामी ने विधायकों एवं पार्टी पदाधिकारियों के साथ पहले तो पार्टी कार्यालय में मुलाकात की और फिर सीएम से मिलने पहुंचे।

सीएमओ ने खबरों को बताया असत्य

इस बीच शाम को मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) से जारी एक बयान में कहा गया कि कुछ न्यूज चैनल लगातार सत्य से परे खबरें चला रहे हैं। इसका उद्देश्य सीएम की छवि खराब कर उन्हें राजनीतिक नुकसान पहुंचाना है। सरकार के मीडिया सलाहकार ने वसुंधरा के पक्ष में 110 विधायकों के सामने आने, वसुंधरा से इस्तीफा मांगने और उनके द्वारा इस्तीफा नहीं देने की खबरों को भी असत्य बताया।

वसुंधरा राजे के इस्तीफे पर दो फाड़ हुई भाजपा

वसुंधरा राजे के पास इस्तीफा देने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचाः सचिन पायलट