विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वसुंधरा राजे के पास इस्तीफा देने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचाः सचिन पायलट

By Sudhir JhaEdited By:
Published: Thu, 25 Jun 2015 12:07 PM (IST)Updated: Thu, 25 Jun 2015 02:38 PM (IST)

आइपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी का बचाव करने के मामले में राजस्थान की मुख्यमंत्री से इस्तीफा देने की मांग ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जयपुर। आइपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी का बचाव करने के मामले में राजस्थान की मुख्यमंत्री से इस्तीफा देने की मांग कर रहे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा कि हर व्यक्ति के जन्मदिवस पर ट्वीट कर बधाई देने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आखिर इस मुद्दे पर मौन क्यों साधे हुए हैं? प्रधानमंत्री को इस मुद्दे पर अपना मौन तोड़ना चाहिए और वसुंधरा राजे को पद से बर्खास्त करना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि अगर अगर वसुंधरा राजे को उनके पद से नहीं हटाया गया तो उनकी पार्टी आंदोलन करेगी। और अगर जरूरत हुई तो राष्ट्रपति के पास भी जाया जाएगा।

सचिन पायलट ने कहा कि वसुंधरा राजे ने अबतक दस्तावेजों को फर्जी नहीं बताया है। उनके पास इस्तीफा देने के अलावा अब कोई रास्ता नहीं बचा है। गौरतलब है कि दो दिनों पहले भी सचिन पायलट ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ वसुंधरा राजे से इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था।

पढ़ेंः पायलट ने मांगा सुषमा- वसुंधरा का इस्तीफा