विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पायलट ने मांगा सुषमा-वसुंधरा का इस्तीफा

By Rajesh NiranjanEdited By:
Published: Tue, 23 Jun 2015 07:57 PM (IST)Updated: Tue, 23 Jun 2015 08:35 PM (IST)

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने एक बार फिर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज और ललित मोदी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जयपुर, जागरण संवाददाता। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने एक बार फिर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज और ललित मोदी के संबंधों को उछाला है।

पायलट ने प्रेस कांफ्रेंस कर वसुंधरा राजे और सुषमा स्वराज से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा मांगा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और भाजपा ने बिना मामले की जांच किए कैसे मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को क्लीन चिट दे दी। वसुंधरा नैतिक और कानूनी रूप से पूरी तरह गलत हैं। इसीलिए उन्हें इस्तीफा देना चाहिए। इस्तीफा देंगी तो जांच का रास्ता साफ होगा और जांच भी निष्पक्ष होगी। पायलट ने कहा कि पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि वह न तो किसी को खाने देंगे और न ही खुद खाएंगे। ऐसी बातें करने वाले मोदी का इस तरह के माहौल में भी कोई कदम नहीं उठाने का मतलब है कि वे रोज राजनीतिक वर्चस्व खो रहे हैं। वे इस मुद्दे पर मौन क्यों हैं? बुधवार को मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ता सड़क पर उतरेंगे। जयपुर में राज्यस्तरीय प्रदर्शन किया जाएगा।

पढ़ें : महाराष्ट्र के सीएम ने ललित मोदी से मिलने पर मारिया से मांगी सफाई

पढ़ें : 'ललितगेट पर निंद्रासन से उठें पीएम और हमारे प्रश्नों का जवाब दें'