विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चूहे की तरह छिप रहे हैं दंगा कराने वाले नेता: आजम

By Edited By:
Published: Mon, 16 Sep 2013 10:20 AM (IST)Updated: Mon, 16 Sep 2013 10:27 AM (IST)

रामपुर की ही प्रेस कांफ्रेंस में संसदीय कार्य एवं नगर विकास मंत्री आजम खां ने कहा कि दंगा कराने वाले ...और पढ़ें

News Article Hero Image

रामपुर। रामपुर की ही प्रेस कांफ्रेंस में संसदीय कार्य एवं नगर विकास मंत्री आजम खां ने कहा कि दंगा कराने वाले नेता चूहे की तरह छिप रहे हैं। उधर, भाजपा अपने ही वरिष्ठ नेताओं को अपमानित कर रही है। मंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मुजफ्फरनगर में दंगा रोकने को प्रदेश सरकार ने रस्सी कसी तो दंगा कराने वाले नेता उत्तराखंड की पहाड़ियों में छिप रहे हैं। उनका इशारा भाजपा विधायक की ओर था।

पढ़ें : दंगा पीड़ितों का दर्द बांटने गए अखिलेश यादव को झेलना पड़ा विरोध

पढ़ें: एएमयू बिरादरी बोली, बर्खास्त हो अखिलेश सरकार

उन्होंने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने पर कहा कि वह भाजपा और आरएसएस के उम्मीदवार हैं, सांप्रदायिक ताकतें फिर सिर उठाने लगी हैं। मोदी कभी नकली किला बनाते हैं तो कभी नकली प्रधानमंत्री की तरह भाषण देते हैं। अब फौजियों की मीटिंग ऐसे ली है, जैसे कोई मुल्क या सरहद जीत ली हो।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर