विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 29, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सुबह 3:45 बजे जागा और 7:01 बजे मृत घोषित हुआ याकूब

By Rajesh NiranjanEdited By:
Published: Wed, 29 Jul 2015 08:33 PM (IST)Updated: Thu, 30 Jul 2015 07:33 AM (IST)

सुप्रीम कोर्ट से क्यूरेटिव पिटीशन खारिज होने के बाद याकूब मेमन को बृहस्पतिवार सुबह यहां की सेंट्रल जेल में फांसी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नागपुर। सुप्रीम कोर्ट से क्यूरेटिव पिटीशन खारिज होने के बाद याकूब मेमन को बृहस्पतिवार सुबह यहां की सेंट्रल जेल में फांसी पर लटका दिया गया। फांसी पर लटकाए जाने से पहले याकूब की अंतिम सुबह कुछ ऐसी थी:-

सुबह 3.45 बजे:याकूब को जगाया गया। नहाने के बाद उसे पहनने के लिए नए कपड़े दिए गए।

सुबह 4.15 बजे: उससे कहा गया कि वह जिस धर्म को मानने वाला है, उसके अनुसार प्रार्थना कर ले। तब उसने नमाज अदा की।

सुबह 4.45 बजे: डॉक्टरों की टीम ने उसका मेडिकल चेकअप किया।

सुबह 5.00 बजे:उसे उसकी पसंद का नाश्ता कराया गया।

सुबह 6.00 बजे: उसे उसकी पसंद की धार्मिक किताब पढ़ने के लिए दी गई।

सुबह 6.20 बजे: उसे फांसी के फंदे तक ले जाया गया।

सुबह 6.25 बजे: याकूब फांसी के फंदे के सामने खड़ा करके उसे फांसी देने की वजह बताई गई।

सुबह 6.30 बजे: उसका चेहरा काले कपड़े से ढक दिया गया और हाथ पीछे की तरफ बांध दिए गए। इसके बाद उसको फांसी दे दी गई।

सुबह 7.01 बजे: चिकित्सकों ने औपचारिक तौर पर याकूब को मृत घोषित कर दिया गया।

सुबह 8.15 बजे: याकूब की फांसी की सूचना गृह मंत्रालय को दी जाएगी और कानूनी कार्रवाई के बाद उसके अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू होगी।

सुबह 8:15 बजे शव को परिजन को शौंपने पर होगा फैसला।

पढ़ेंः याकूब की फांसी से पहले जेल प्रबंधन ने कच्चे कैदियों का वार्ड खाली कराया