विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमेरिका पर हमले का वीडियो देख मुस्कुराया किम जोंग उन

By T empEdited By:
Published: Thu, 20 Apr 2017 04:07 PM (IST)

किम द्वितीय सुंग के 105वें जन्मदिन पर दिखाए एक वीडियो में उत्तर कोरिया की मिसाइलें अमेरिका को ध्वस्त करती दिखाई गई हैं।

अमेरिका पर हमले का वीडियो देख मुस्कुराया किम जोंग उन
अमेरिका पर हमले का वीडियो देख मुस्कुराया किम जोंग उन

सियोल (रायटर)। उत्तर कोरिया ने एक बार फिर अमेरिका का मजाक उड़ाया है। देश के संस्थापक नेता किम द्वितीय सुंग के जन्मदिन के मौके पर किम जोंग उन की उपस्थिति में एक विशेष वीडियो चलाया गया। वीडियो में उत्तर कोरिया की मिसाइलें अमेरिका को ध्वस्त कर रही थीं। वीडियो को देखकर दर्शकों के साथ किम जोंग उन को भी मुस्कुराते देखा गया।

उत्तर कोरिया के सरकारी चैनल ने रविवार को कार्यक्रम की झलकियां दिखाई। कार्यक्रम किम द्वितीय सुंग के 105वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया गया। संगीत कार्यक्रम के बाद फरवरी में हुए मिसाइल परीक्षण के फुटेज पर आधारित वीडियो दिखाया गया।

वीडियो में दिखाया गया कि पहली मिसाइल के साथ और कई मिसाइलों ने अमेरिका में विस्फोट कर दिया। वीडियो के आखिर में लपटों में सुलगता अमेरिकी झंडा दिखाया गया। समाचार एजेंसी केसीएनए ने बताया कि वीडियो पूरा होते ही दर्शक झूम उठे। किम जोंग उन ने भी मुस्कुराकर लोगों का अभिवादन किया।

यह भी पढ़ें:  उ. कोरिया के दुस्साहस का परमाणु हमले से जवाब देगा अमेरिका