विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 05, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जयललिता पर असमंजस : AIADMK दफ्तर में झंडा झुकाकर फिर बुलंद किया गया

By Digpal SinghEdited By:
Published: Mon, 05 Dec 2016 07:40 PM (IST)Updated: Mon, 05 Dec 2016 07:48 PM (IST)

अस्पताल से यह खबर आने के बाद तमाम मीडिया चैनलों और वेबसाइटों ने अपनी खबरों को वापस लिया और पार्टी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली, जेएनएन। तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे. जयललिता की स्थिति अस्पताल में नाजुक बनी हुई है। उधर सोमवार शाम अचानक कुछ स्थानीय चैनलों ने उनकी मौत की खबर चला दी। इसके बाद कुछ राष्ट्रीय चैनलों और प्रमुख अंग्रेजी अखबारों की वेबसाइटों पर भी जयललिता की मौत की खबरें पब्लिश कर दी गईं।

टीवी चैनलों और वेबसाइटों पर जयललिता की मौत की खबर के बाद पार्टी मुख्यालय में AIADMK के ध्वज को भी झुका दिया गया। इन खबरों के बीच अपोलो अस्पताल के बाहर जमा 'अम्मा' समर्थकों की भीड़ और पुलिस के बीच झड़प की खबरें भी आईं।


जयललिता की हालत बेहद गंभीर, अपोलो अस्पताल के बाहर हंगामे की खबरें

जयललिता की सेहत को लेकर असमंजस की स्थिति इस कदर थी कि कोई भी जयललिता की मौत की खबर की पुष्टि नहीं कर पा रहा था। आखिरकार अपोलो अस्पताल ने एक प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि जयललिता अब भी लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर हैं और हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।

जानिए, क्यों तमिलनाडु में राजनेताओं को लोग जान से भी ज्यादा चाहते हैं ?

अस्पताल से यह खबर आने के बाद तमाम मीडिया चैनलों और वेबसाइटों ने अपनी खबरों को वापस लिया और पार्टी मुख्यालय में भी एक बार फिर पार्टी के झंडे को बुलंद कर दिया गया।