विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रोहित वेमुला की मौत पर लगाई गई RTI का जवाब देने से केन्द्र का इनकार

By Rajesh KumarEdited By:
Published: Sun, 09 Oct 2016 02:42 PM (IST)Updated: Sun, 09 Oct 2016 02:52 PM (IST)

एचआरडी मंत्रालय ने कहा कि मामले की रिपोर्ट अभी मंत्रालय में जमा होने की प्रक्रिया में है इसलिए उसे सार्वजनिक नहीं किया जा सकता है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली, प्रेट्र। सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत हैदराबाद के सेंट्रल यूनिवर्सिटी में पीएचडी कर रहे छात्र रोहित वेमुला की मौत मामले की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने से फिलहाल केन्द्र ने इनकार कर दिया है। मानव संसाधन मंत्रालय ने कहा कि मामले की रिपोर्ट अभी मंत्रालय में जमा होने की प्रक्रिया में है इसलिए उसे सार्वजनिक नहीं किया जा सकता है।समाचार एजेंसी पीटीआई ने आरटीआई के तहत जानकारी मांगी थी।

यहां पर ध्यान देने योग्य बात ये हैं कि केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय की तरफ से इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश एके रुपनवाल की अध्यक्षता में गठित एक सदस्यीय न्यायिक आयोग की जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि रोहित वेमुला अपनी आत्महत्या के लिए खुद जिम्मेदार थे। रोहित वेमुला को यूनिवर्सिटी हॉस्टल से निकाला जाना “सबसे तार्किक” फैसला था जो यूनिवर्सिटी ले सकती थी।

पढ़ें- 'आत्महत्या के लिए रोहित वेमुला स्वयं था जिम्मेदार, मां ने भी दी थी गलत जानकारी'