फर्जी डिग्री: हाई कोर्ट ने आप विधायक को दिया नोटिस
दिल्ली हाई कोर्ट ने आज आम आदमी पार्टी के विधायक और दिल्ली के कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर के खिलाफ याचिका वापस लेने से मना कर दिया है। तोमर पर आ ...और पढ़ें

नई दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट ने आज आम आदमी पार्टी के विधायक और दिल्ली के कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर के खिलाफ याचिका वापस लेने से मना कर दिया है। तोमर पर आरोप है कि उन्होंने फर्जी डिग्री के आधार पर दिल्ली विधानसभा चुनावों में नामांकन भरते समय अपने आप को वकील बताया था।
दिल्ली के त्रिनगर से आम आदमी पार्टी के विधायक जितेंद्र तोमर इस मामले के कारण मुश्किल में फंसते दिखाई दे रहे हैं। इसी के साथ हाई कोर्ट ने तोमर और उस विश्वविद्यालय ( जहां से तोमर ने डिग्री प्राप्त की है) के खिलाफ नोटिस जारी किया है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।