विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तीस्ता सीतलवाड़ के खिलाफ जालसाजी का मुकदमा दर्ज

By Edited By:
Published: Mon, 06 Jan 2014 02:47 AM (IST)Updated: Mon, 06 Jan 2014 02:48 AM (IST)

अहमदाबाद। गुजरात पुलिस ने सामाजिक कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़, उनके पति जावेद आनंद, जकिया जाफरी के बेटे तनवीर और दो अन्य ...और पढ़ें

News Article Hero Image

अहमदाबाद। गुजरात पुलिस ने सामाजिक कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़, उनके पति जावेद आनंद, जकिया जाफरी के बेटे तनवीर और दो अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी व जालसाजी का मुकदमा दर्ज किया है। इन पर गुलबर्ग सोसाइटी को संग्रहालय में बदलने के नाम पर दान में मिले 1.51 करोड़ रुपये हड़पने का आरोप है।

यह वही गुलबर्ग सोसाइटी है जहां वर्ष 2002 में गुजरात दंगों के दौरान जकिया के पति और कांग्रेस के पूर्व सांसद एहसान जाफरी समेत 68 लोग मारे गए थे। मामले की जांच कर रहे क्राइम ब्रांच के वरिष्ठ अधिकारी एसीपी केएन पटेल ने बताया कि सोसायटी को संग्रहालय में तब्दील करने के नाम पर यह राशि 2007 से 2012 के बीच जुटाई गई थी। अब यह राशि फिक्स्ड डिपॉजिट के रूप में सीतलवाड़ के पास है।

दंगा आरोपियों को बचा रही है एसआईटी: जाकिया जाफरी

संग्रहालय बनाने के लिए देश-विदेश से मिली इस राशि का उपयोग न किए जाने पर गुलबर्ग सोसायटी के बारह लोगों ने पिछले साल सेंटर फॉर जस्टिस एंड पीस (सीजेपी) की सचिव सीतलवाड़ को इसे लौटाने के लिए नोटिस भेजा था। इनमें से कुछ लोग गुलबर्ग दंगा केस के गवाह भी हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर