विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पत्रकार को धमकाने पर AAP के विश्वास पर FIR

By Abhishek Pratap SinghEdited By:
Published: Thu, 25 Jun 2015 12:54 PM (IST)Updated: Thu, 25 Jun 2015 04:31 PM (IST)

आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। विश्वास एक बार ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। विश्वास एक बार फिर नई आफत में फंस गए हैं। कुमार और उनकी पत्नी के खिलाफ एक पत्रकार को धमकाने पर एफआइआर दर्ज हुई है ये शिकायत नोएडा में दर्ज की गई है।

कुमार विश्वास पर आईपीसी की धारा 507 के तहत मामला दर्ज कराया गया है। ये मामला जगत अवाना ने दर्ज कराया है। इस मामले पर कुमार विश्वास ने कहा है कि वो इस शख्स को जानते तक नहीं है और उन्हें नहीं पता कि आखिर इस शख्स ने उनके खिलाफ शिकायत क्यों दर्ज कराई है।

तो वहीं अवाना का कहना है कि कुमार विश्वास के खिलाफ महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराने वाली महिला का साथ देने के लिए उन्हें धमकाया जा रहा है।

बता दें कि कुमार विश्वास का एक महिला के साथ कथित अवैध संबंध के मामले में जगत अवाना का नाम सामने आया था। जगत पर उस महिला से आरोप लगवाने का मामला सामने आया था।

यह भी पढ़ें- घरेलू हिंसा : काउंसलिंग के लिए सेल के दफ़तर पहुंचे सोमनाथ व लिपिका

यह भी पढ़ें- संवेदनशील अंग काटकर युवक काे बना दिया हिजड़ा, पांच हिजडें नामजद