विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

घरेलू हिंसा : काउंसलिंग के लिए सेल के दफ़तर पहुंचे सोमनाथ व लिपिका

By Ramesh MishraEdited By:
Published: Thu, 25 Jun 2015 12:23 PM (IST)Updated: Thu, 25 Jun 2015 01:59 PM (IST)

घरेलू हिंसा में फंसे आम आदमी पार्टी (आप) नेता सोमनाथ भारती और उनकी पत्‍नी लिपिका मित्रा गुरुवार को काउंसलिंग के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली । घरेलू हिंसा में फंसे आम आदमी पार्टी (आप) नेता सोमनाथ भारती और उनकी पत्नी लिपिका मित्रा गुरुवार को काउंसलिंग के लिए दिल्ली के द्वारका के सेक्टर 9 में स्थिति दिल्ली पुलिस की क्राइम अगेंस्ट वुमेन सेल के दफ़तर पहुंचे। करीब दो घंटे से अधिक समय तक चली काउंसलिंग के बाद सोमनाथ और लिपिका सेल से बाहर निकले और बिना किसी से वार्ता किए अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए।

पहले सोमनाथ की पत्नी लिपिका काउंसलिंग के बाद क्राइम अगेंस्ट वुमेन सेल के दफ़तर बाहर आई और चुपचाप चलीं गईं। उनके थोड़ी देर बाद सोमनाथ भी सेल से बाहर आए और बिना किसी से कुछ वार्ता किए अपने गंतव्य की ओर चले गए।

पढें : मेरे पति ने विवाह से पहले मेरे साथ मारपीट करते थे, मुझे कुत्ते से कटवाया - लिपिका

पिछली बार हुई काउंसलिंग के दौरान सेल के समक्ष सोमनाथ ने अपने परिवार को बचाने की बात कही थी। उन्होंने लिपिका से तालाक नहीं लेने की अपील भी की थी, लेकिन लिपिका इसके लिए कतई तैयार नहीं थी। उस समय लिपिका तालाक लेने पर अड़ी थी। वह इस विवा

पुलिस का कहना है कि वैवाहिक विवाद को सुलझाने के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया अनिवार्य है। इसके लिए कम से कम तीन काउंसलिंग होना चाहिए। इतना ही नहीं अगर दोनों पक्षों में रजामंदी बन रही हो तो यह काउंसलिंग की प्रक्रिया को बढ़ाया भी जा सकता है।

पढें : सोमनाथ की मां की भावुक अपील, बेटा-बहू की खुशी के लिए वृद्धाश्रम चली जाऊंगी