सोमनाथ की मां की भावुक अपील, बेटा-बहू की खुशी के लिए वृद्धाश्रम चली जाऊंगी
दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री व मालवीय नगर क्षेत्र से विधायक सोमनाथ भारती ने पत्नी लिपिका मित्रा पर भारतीय जनता पार्टी के लिए कार्य करने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं, दिल्ली पुलिस पर भी अपनी पत्नी को भड़काने का आरोप लगाया है। एक पत्रकार वार्ता में लिपिका मित्रा
नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती पर घरेलू हिंसा के मामले में अब तक खामोश उनकी मां ने चुप्पी तोड़ी है। आप विधायक सोमनाथ की मां का कहना है कि किसी भी मां की तरह मैं भी बच्चों की खुशी के लिए कुर्बानी देने के लिए तैयार हूं। उन्होंने कहा कि मैं वृद्धाश्रम में जाने को तैयार हूं।
सोमनाथ की मां ने दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष बरखा सिंह ने घर पर जाकर उनसे मुलाकात की कोशिश की। हालांकि, घर पर उन्होंने मुलाकात करने से मना कर दिया। इसके घर के बाहर मीडिया से मुलाकात में सोमनाथ की मां ने कहा कि किसी भी मां के लिए बच्चों के सुख से बड़ा कुछ नहीं होता। मेरी एक ही चाहत है कि मेरा बेटा सोमनाथ और बहू लिपिका एक घर में एक साथ रहें। मैं वृद्धाश्रम में भी रहने लिए तैयार हूं।
घर पर भिड़े दोनों पक्ष, बिफरीं बरखा
घरेलू हिंसा मामले में फंसे सोमनाथ की पत्नी लिपिका ने दोपहर बाद दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष बरखा सिंह के घर पर उनसे मुलाकात की। इसके कुछ देर बाद सोमनाथ की मां भी बरखा के घर पहुंच गई। इससे नाराज बरखा सिंह ने कहा कि ऐसी शिकायतों के लिए आयोग का दफ्तर सही मच है न कि उनका घर।
पति ने लगाया भाजपा के लिए काम करने का आरोपः लिपिका
इससे पहले सोमवार को ही सोमनाथ भारती की पत्नी लिपिका ने दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष बरखा सिंह से मुलाकात की थी। मुलाकात में लिपिका ने कहा कि पति सोमनाथ ने उन पर भारतीय जनता पार्टी के लिए कार्य करने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं, दिल्ली पुलिस पर भी अपनी पत्नी को भड़काने का आरोप लगाया है। एक पत्रकार वार्ता में लिपिका मित्रा ने इस बात का खुलासा किया है कि उनके पति सोमनाथ ने उन पर उपरोक्त आराेप लगाया है।
दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री व मालवीय नगर क्षेत्र से विधायक सोमनाथ भारती की पत्नी लिपिका मित्रा ने सोमवार को पत्रकार वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनके पति ने उनसे पूछा, क्या तुम भाजपा के लिए काम कर रही हो? इतना ही उन्होंने यह भी पूछा कि क्या दिल्ली पुलिेस तुम्हें भड़का रही है?
गौरतलब है कि सोमनाथ भारती की पत्नी लिपिका मित्रा 10 जून को दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष से मुलाकात कर पति पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। इससे पहले वह पति के खिलाफ दिल्ली के द्वारका थाने में मारपीट की शिकायत दर्ज करा चुकी हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।